फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: साउथ में डेब्यू करेंगी दीपिका और बांग्लादेश में कैंसिल हुआ नोरा का शो, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Tue, 18 Oct 2022 08:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो आइए 10 खबरों से जानते हैं कि आज सिनेमा जगत में क्या हलचल हुई... 
विज्ञापन

2 of 11
नोरा फतेही - फोटो : Instagram
नोरा फतेही बॉलीवुड की मशहूर डांसर में से एक हैं। वह अपने डांस से लोगों के दिन को खुशनुमा बना देती हैं। नोरा टीवी पर एक डांस रियलिटी शो को जज करती भी नजर आती हैं। उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में भी जुड़ चुका है। नोरा बड़े फेस्टिवल्स और इवेंट्स में भी परफॉर्म करती नजर आती हैं, लेकिन बांग्लादेश के नोरा फतेही के लिए एक बुरी खबर है। बांग्लादेश सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिसके बाद अब सेलेब्स वहां की शाम में चार चांद नहीं लगा पाएंगे। 

Nora Fatehi: बांग्लादेश सरकार ने कैंसिल किया नोरा फतेही का डांस शो, डॉलर बचाने के लिए लिया फैसला
विज्ञापन

3 of 11
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में पुलिस ने राहुल नवलानी और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि राहुल घर पर ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ गायब हो गया है। बता दें कि वैशाली ठक्कर ने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में सिर्फ राहुल और उसकी पत्नी की प्रातड़ना का ही जिक्र किया है।

Vaishali Takkar: आत्महत्या से एक दिन पहले वैशाली के पिता ने की थी राहुल को समझाने की कोशिश, भाई ने किया खुलासा

4 of 11
राधिका प्रताप नंदा और संजय साहा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को मंजूरी दिलाने के नाम पर निर्माता मान सिंह को लाखों का चूना लगाने वाला संजय सहा इसके पहले एक और फिल्म निर्माता गौरांग दोशी को भी चूना लगा चुका है।संजय सहा के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद ये भी खुलासा हुआ है कि उसकी कथित पार्टनर राधिका नंदा दरअसल उसकी पत्नी है और दोनों ने मिलकर गौरांग से करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये ठगे हैं।

OTT Fraud 02: विवेक ओबेरॉय से दोस्ती गांठकर इस निर्माता से ठगे डेढ़ करोड़, पार्टनर नहीं दंपती हैं संजय-राधिका
विज्ञापन

5 of 11
हैरिसन फोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की फिल्मों का भारत में अलग की क्रेज देखने को मिलता है और जब बात मार्वल की आती है, तो इसकी बात ही अलग है। सुपरपावर से भरी इस दुनिया को जानने वाले दर्शकों को मार्वल की हर नई फिल्म का इंतजार रहता है और वह पुरानी फिल्मों को भी बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस बीच अब सबकी नजर 'कैप्टन अमेरिका: न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' पर बनी हुई है, जो साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और दर्शकों के इसी उत्साह को बढ़ाते हुए मार्वल ने फिल्म के नए कैरेक्टर का एलान कर दिया है। 

Marvel Universe: कैप्टन अमेरिका के अगले पार्ट में नजर आएंगे ये दिग्गज अभिनेता, निभाएंगे एंटी-हीरो किरदार
विज्ञापन

6 of 11
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को भी विक्की की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फैंस के लिए एक खुशखबरी है। विक्की की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। जी हां, खुद विक्की कौशल ने यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। बता दें कि विक्की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपने पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में विक्की ने इस फिल्म के संदर्भ में एक पोस्ट साझा किया है।

Vicky Kaushal: विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का पहला शेड्यूल पूरा, एक्टर ने साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन

7 of 11
भेड़िया फिल्म से कृति सेनन का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी दोनों है। इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से इसको लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें वरुण बहुत ही खतरनाक रूप में नजर आ रहे थे। अब इस फिल्म से कृति सेनन का भी नया लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में कृति बेहद ही अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

Bhediya: हाथों में इंजेक्शन थामे 'भेड़िया' को लाइन पर लाएंगी कृति सेनन, सामने आया अभिनेत्री का धांसू लुक

8 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की वजह से खूब ट्रोल हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेता ने 3.9 करोड़ रुपये की एस्टन मार्टिन कार खरीदी थी। हाल ही में, वह मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी इस कार में नजर आए। लोगों का दावा है कि अभिनेता जिस कार में सफर कर रहे हैं, उसका लाइसेंस रद्द हो गया है। इसी वजह से उन पर कार्रवाई की मांग हो रही है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के इन दावों में कितनी सच्चाई है आइए आपको बताते हैं।

Fact Check: 3 करोड़ 90 लाख की कार से रणवीर सिंह ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन? जानें क्या है सच्चाई

9 of 11
Uunchai - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Uunchai Trailer Launch: अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की आगामी फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सूरज बड़जात्या की अन्य फिल्मों की ही तरह यह भी एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें चार दोस्तों की जिंदगी की कहानी बताई गई, जो असंभव-सा दिखने वाला सपना पूरा करने की मजबूत कोशिश करते हैं। बता दें कि यह फिल्म इसी साल 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा, डैनी डेन्जोंगपा और नीना गुप्ता भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। 

Uunchai Trailer: रिलीज हुआ 'ऊंचाई' का ट्रेलर, दिल छू लेगी अमिताभ, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की दोस्ती की कहानी

10 of 11
तनाव - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन नए शोज और फिल्में रिलीज होती हैं। अब जल्द ही सोनी लिव पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज तनाव का धमाकेदार टीजर जारी कर रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट की यह सीरीज दुनियाभर में मशहूर इस्राइली ड्रामा सीरीज 'फौदा' का  इंडियन अडैप्शन है। इस हिंदी रीमेक सीरीज का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधीर मिश्रा और सचिन ममता कृष्ण ने किया है।

Tanaav: कश्मीर के हालातों को दिखाती ‘तनाव’ का टीजर जारी, जानें कब रिलीज होगा इस्राइली सीरीज का हिंदी रीमेक
विज्ञापन

11 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा के हिट मशीन कहलाने वाले एस एस राजमौली ने हाल ही में 'आरआरआर' से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए कमर कस ली है। उनकी अगली फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है जिससे लोग काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

Deepika Padukone: साउथ में जलवा दिखाने को तैयार दीपिका, राजामौली की फिल्म में महेश बाबू संग करेंगी काम!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें