मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान मनोरंजन की दुनिया में अपना पहला कदम बतौर निर्देशक रखने जा रही हैं। अरसे से इरा खान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल रही है और आमिर खान के फैंस भी उनकी बेटी के करियर को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाते रहे हैं। लेकिन, अब ये साफ हो गया है कि अभिनय इरा खान का पहला मकसद नहीं है।