बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, क्योंकि वह हर काम बेहद बारीकी से और अच्छे से करते हैं। फिल्मों में किरदार निभाने के लिए वह बहुत बारीकी से उस विषय पर काम करते हैं और रिसर्च करते हैं। अभिनेता अपने फिल्म और हर एक किरदार के लिए कई बार रिहर्सल करते हैं, साथ ही हर हर प्रोजेक्ट के लिए एक या दो साल देते हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह पूरी तरह से किरदार में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर के 'दंगल' के को-स्टार ने इस बारे में बात की है।