फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की वजह से घंटों बाथरूम में बैठकर रोई थीं दिव्या भारती, सलमान ने दिया था साथ

Sat, 14 Mar 2020 06:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Aamir Khan - फोटो : Social Media
आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहा जाता हैं। उनके अभिनय और फिल्म चुनने की क्षमता, उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है। आमिर निजी जिंदगी में भी बहुत व्यवहारिक हैं। आमिर की जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा लोगों को आज भी याद है। तब आमिर की वजह से दिव्या भारती बहुत रोईं थीं। आमिर के जन्मदिन पर आपको बताते हैं ये किस्सा...
विज्ञापन

2 of 4
Darr
साल 1993 में रिलीज हुई सुपरहिट डर में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन पहले इस फिल्म में आमिर खान और दिव्या भारती नजर आने वाले थे। दिव्या उन दिनों सुपरस्टार थीं। कहा जाता है कि एक विवाद की वजह से आमिर ने दिव्या को फिल्म से निकलवा दिया था। हालांकि बाद में आमिर खुद भी इस फिल्म से हट गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
Aamir Khan - फोटो : Social Media
दरअसल आमिर खान और दिव्या भारती के बीच विवाद लंदन से शुरु हुआ था। वहां आमिर खान, सुनील शेट्टी, दिव्या भारती, रवीना टंडन, जूही चावला और सलमान खान जैसे कई स्टार परफॉर्म करने गए थे। आमिर को दिव्या भारती के साथ परफॉर्म करना था। लेकिन दिव्या अपना स्टेप भूल गईं जिसे आमिर ने नोटिस कर लिया।  इसके बाद आमिर ने ऑर्गनाइजर्स से कहा कि वो अब जूही के साथ ही परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
divya bharti
ये बात दिव्या को बहुत बुरी लगी थी। अपने इंटरव्यू में दिव्या ने बताया था, 'आमिर ने यह कहकर मेरे साथ परफॉर्म करने से इंकार कर दिया कि वो थके हुए हैं। इसके बाद सलमान खान आए और उन्होंने आमिर की जगह परफॉर्म किया। मैं आमिर के इस बर्ताव से बहुत आहत हुई थी। मैं बाथरूम में बैठकर घंटों रोई थी, लेकिन मुझे कमजोर नहीं पड़ना था इसलिए मैंने बाहर जाकर परफॉर्म किया। मैं अब भी उनके बर्ताव से परेशान हूं। मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं।'

रिलीज हुई अवेटेड फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम’, फिल्म को मिल रहा दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें