फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान का जन्मदिन और दिलीप कुमार की तबीयत का अपडेट, पांच खबरें

Sat, 14 Mar 2020 12:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहा जाता हैं। उनके अभिनय और फिल्म चुनने की क्षमता, उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है। आमिर निजी जिंदगी में भी बहुत व्यवहारिक हैं। आज उनका जन्मदिन है।

आमिर की वजह से घंटों बाथरूम में बैठकर रोई थीं दिव्या भारती, सलमान ने दिया था साथ
 
विज्ञापन

2 of 5
rohit shetty - फोटो : Social Media
गोलमाल, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके रोहित शेट्टी 14 मार्च को 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। रोहित फेमस स्टंटमैन और विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं। लेकिन बचपन में पिता की मौत हो जाने के बाद रोहित को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जिस अभिनेत्री की साड़ी प्रेस कर रोहित शेट्टी ने काटे दिन, उसी को 22 साल बाद फिल्म में किया कास्ट
विज्ञापन

3 of 5
कुणाल कामरा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर पत्रकार अर्णब गोस्वामी के साथ इंडिगो एयरलाइंस में गलत तरीके से पेश आने का आरोप है। उन्होंने एयरलाइन में अर्णब गोस्वामी को लेकर कुछ ऐसी बाते बोलीं जिसके बाद इंडिगो एयरलाइन सहित तीन एयरलाइंस कंपनियां ने कुणाल कामरा के अपनी एयरलाइंस में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब खबर है कि विस्तारा एयरलाइंस ने भी कुणाल कामरा पर अपनी फ्लाइट में सफर करने पर रोक लगा दी है। 

चार एयरलाइंस के बाद एक और ने भी कुणाल कामरा पर लगाया प्रतिबंध, पत्रकार के साथ किया था बुरा बर्ताव

4 of 5
Mujhse Shaadi Karoge - फोटो : Social Media
शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का असर बिग बॉस के खत्म होते ही कम हो गया है। उनका नया स्वयंवर शो मुझसे शादी करोगे दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रहा। इसका नतीजा सीधा टीआरपी चार्ट पर दिख रहा है। ये शो टॉप टेन में भी अपना जगह नहीं बना रहा। खबर है कि ये शो जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा और इसकी जगह एक नया शो लाया जाएगा।

क्या इस तारीख को बंद हो जाएगा शहनाज-पारस का स्वंयवर शो? ये नया सीरियल ले सकता है जगह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dilip kumar
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को लेकर उनके बीमार होने की खबरें कई बार आ चुकी हैं। हाल ही में एक बार फिर से उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बारे में उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने जानकारी दी है। सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी, साथ ही ये भी बताया कि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत के बारे में दी जानकारी, दर्द के चलते पहुंचे थे अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें