Aamir Khan Birthday
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब सब घरों में अकेले थे, उन्हें भी काफी समय आत्मावलोकन करने का मिला। आमिर कहते हैं, ‘मैं आत्मावलोकन से नहीं डरता। अगर मुझे लगता कि कहीं कोई कमी रह गई है तो मैं चाहूंगा कि उसे तलाश करूं। उसे समझूं और उसे ठीक करूं। जिनसे मैं प्यार करता हूं या जो मुझसे प्यार करते हैं, सबका अपना अपना जीवन है। मेरा उद्देश्य है कि मैं सबके लिए समय निकाल सकूं। हर रिश्ते को पानी दे सकूं और इसे पहले से बेहतर बना सकूं।’