फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर को KISS नहीं करना चाहती थीं जूही, डायरेक्टर के मनाने के बाद दिया था ये रोमांटिक सीन

Sat, 14 Mar 2020 03:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान (Aamir Khan) का आज जन्मदिन है। आमिर आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान देश के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं, लेकिन दुनिया भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आमिर खान का पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है। जो आज एक एक्टर, डायरेक्टर, फिल्ममेकर और टेलीविजन टॉक शो होस्ट हैं। आमिर की पहली फिल्म 'होली' थी लेकिन लीड एक्टर क तौर पर आमिर ने 31 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में 'कयामत से कयामत तक' से कदम रखा था। 

विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान
ये वही फिल्म थी जिसकी रिलीज के बाद आमिर और जूही रातों रात स्टार बन गए थे। जिसके बाद आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फिल्म का एक-एक सीन लोगों के जहन में रच बस गया था। ऐसा ही एक सीन था आमिर और जूही का किसिंग सीन। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों के बीच किसिंग सीन फिल्माना कितना मुश्किल था?

विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान
दरअसल स्क्रिप्ट के अनुसार फिल्म के एक गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' की शूटिंग के दौरान जूही चावला को आमिर को गाल और माथे पर किस करना था लेकिन जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था। डायरेक्टर चाहते थे कि किस इतना बेहतरीन हो कि वल्गर न लगे। जूही के इनकार के बाद फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने शूटिंग करीब 10 मिनट के लिए रोक दी थी।

4 of 5
आमिर खान - फोटो : Twitter
हालांकि डायरेक्टर के मनाने के बाद जूही इस सीन को करने के लिए राजी हुई थीं। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की गई और देखिए आज भी दोनों की किसिंग सीन याद किया जाता है। इतना ही नहीं 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज के समय फिल्म के कलाकार आमिर खान और जूही चावला ने खुद अपनी फिल्म के पोस्टर ऑटो और रिक्शेवालों को बांटे थे और इन पोस्टरों को रिक्शा के पीछे चिपकाने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : Social Media

इस प्रचार का फिल्म को काफी फायदा हुआ था और फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही थी। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए थे। इस फिल्म के लिए आमिर खान को नेशनल अवॉर्ड मिला था। आमिर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान लीड रोल में हैं। यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें