फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफेयर की खबरों के बीच चोरी छुपे डिनर पर निकले कटरीना-विक्की, कैमरा देखते ही ये था रिएक्शन

Sat, 14 Mar 2020 03:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal, katrina kaif - फोटो : social media
'उरी' की सफलता अभिनेता विक्की कौशल के करियर में काफी अहम साबित हुई। कम समय में ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली। फिल्मों के अलावा विक्की कौशल अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी खबरें हैं कि विक्की अभिनेत्री कटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। अब एक बार फिर से दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
विक्की और कटरीना के अफेयर की खबरें भले ही आ रही हों लेकिन दोनों ही इस पर कुछ भी बोलने से बचते रहे हैं। बीती रात को विक्की और कटरीना डिनर पर जाते हुए देखे गए। हालांकि दोनों अलग-अलग कार में पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना अपनी किसी दोस्त के यहां डिनर पर पहुंची थीं। इस दौरान विक्की भी पहुंचे। कैमरे को देखते ही विक्की और कटरीना ने स्माइल भी दी। दोनों को साथ में देखने के बाद एक बार फिर से गॉसिप के गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं।

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अंबानी के घर हुई होली पार्टी में विक्की और कटरीना साथ में थे। पार्टी में विक्की कौशल कटरीना कैफ को रंग लगाते हुए नजर आए। दोनों होली के रंग में पूरी तरह सराबोर दिखे। होली पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने कहा था कि 'मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई सफाई देने की जरूरत है। मैं बस इतना कहूंगा कि मैं निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं करता। मेरा एक भी बयान आग की तरह फैलेगा।' वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। वहीं विक्की कौशल की फिल्म 'भूत' हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

जी सिने अवार्ड्स में ऋतिक, रणवीर, सारा ने दिखाए जलवे, देखिए समारोह के अंदर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें