टीवी अभिनेता आमिर अली इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन एक और वजह है, जिसकी वजह से उनका नाम लगातार मीडिया सुर्खियों में बना हुआ है। वह और कुछ नहीं बल्कि उनकी पूर्व पत्नी संजीदा शेख और बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे के बीच पक रही इश्क की खिचड़ी के कारण है। जहां कुछ दिन पहले हर्षवर्धन ने संजीदा संग डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट किया था, वहीं अब 'द ट्रायल' का प्रचार कर रहे आमिर अली ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं संजीदा के रिश्ते की अफवाहों पर उनके पूर्व पति का क्या रिएक्शन है...