अनुराग कश्यप बॉलीवुड के एक ऐसे निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने फिल्मी परदे पर एक अलग तरह के कंटेट को जन्म दिया। रोमांटिक सिनेमा के बीच वो ऐसी फिल्में लेकर आए जो असल जिंदगी को दर्शाती हैं। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'ब्लैक फ्राइडे', देव डी, गैंग्स ऑफ वासेपुर', बॉम्बे वेलवेट' जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुराग कश्यप को सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि उनके बेबाक अंदाज के लिए और निजी जिंदगी में उनके अफेयर्स के लिए भी जाना जाता है। अनुराग की तरह ही उनकी बेटी भी आलिया कश्यप भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।
सोशल मीडिया स्टार हैं आलिया कश्यप
आलिया ने भले ही बॉलीवुड में अब तक अपनी जर्नी शुरू न की हो, लेकिन वो लोगों के बीच बहुत मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो यूट्यूब पर खुद का चैनल भी चलाती हैं। अपने पिता की तरह ही आलिया भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में आलिया ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते की पहली एनिवर्सरी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहीं हैं।