फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलिब्रेशन: अनुराग कश्यप की बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मनाई पहली सालगिरह, कर्जत से वायरल हुईं बोल्ड तस्वीरें

Fri, 18 Jun 2021 07:33 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया कश्यप - फोटो : Instagram
अनुराग कश्यप बॉलीवुड के एक ऐसे निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने फिल्मी परदे पर एक अलग तरह के कंटेट को जन्म दिया। रोमांटिक सिनेमा के बीच वो ऐसी फिल्में लेकर आए जो असल जिंदगी को दर्शाती हैं। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'ब्लैक फ्राइडे', देव डी, गैंग्स ऑफ वासेपुर', बॉम्बे वेलवेट' जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुराग कश्यप को सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि उनके बेबाक अंदाज के लिए और निजी जिंदगी में उनके अफेयर्स के लिए भी जाना जाता है। अनुराग की तरह ही उनकी बेटी भी आलिया कश्यप भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।

सोशल मीडिया स्टार हैं आलिया कश्यप

आलिया ने भले ही बॉलीवुड में अब तक अपनी जर्नी शुरू न की हो, लेकिन वो लोगों के बीच बहुत मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो यूट्यूब पर खुद का चैनल भी चलाती हैं। अपने पिता की तरह ही आलिया भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में आलिया ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते की पहली एनिवर्सरी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आलिया कश्यप - फोटो : Instagram
ब्वॉयफ्रेंड संग में मनाया पहली एनिवर्सरी का जश्न

उन्होंने अपने इस वीडियो को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए बताया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर के साथ एक रोमांटिक ट्रिप पर गईं थीं। उनके इस वीडियो में ये साफ-साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक अच्छा समय बिताया है। ये दोनों घूमने के लिए कर्जत गए थे। इससे पहले भी आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें शेन मुंबई आए थे और उन्होंने यहां के खाने का भरपूर आनंद लिया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने बताया कि वो कर्जत के एक रिसॉर्ट में रुके हुए हैं और उनके अलावा वहां पर कोई नहीं है। आलिया ने बताया कि शेन उनके लिए फूल और खाने की चीजें लेकर आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया कश्यप - फोटो : Instagram
वर्चुअल डेट से हुई थी रिश्ते की शुरुआत

आलिया कश्यप ने अपनी इस वीडियो में अपने प्रशंसकों के साथ ये भी साझा किया कि जब वो शेन को वर्चुअल डेट कर रही थीं तभी से उनके लिए इस रिश्ते की शुरुआत हो चुकी थी। इन दोनों ने अपनी पहली सालगिरह का जश्न मनाने के लिए ये ट्रिप प्लान किया था। आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन संग अपने इन पलों का एक मोंटाज बनाकर साझा किया। इन वीडियो को देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि इनकी ये सालगिरह काफी अच्छी और रोमांटिक रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ बेस्ट 365 दिन, जो मैं दुनिया में किसी भी चीज के लिए बदलना नहीं चाहूंगी। मुझे प्यार करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया, मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगी।

4 of 5
आलिया कश्यप - फोटो : Instagram
ज्यादा खाने से बिगड़ी शेन की तबियत

आलिया ने इस वीडियो में ये भी बताया कि शेन ने अपनी भाजी के साथ आठ पाव खाकर उन्हें पूरी तरह से चौंका दिया था। उन्होंने कहा वो पल बहुत फनी था। हालांकि दोनों अब अपनी पहली सालगिरह का जश्न मनाकर मुंबई लौट आए हैं। लेकिन आलिया ने बताया कि शेन ने इतना अधिक खा लिया था कि उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया कश्यप - फोटो : Instagram
अनुराग कश्यप और आरती की बेटी हैं आलिया कश्यप

अनुराग कश्यप ने फिल्म एडिटर आरती बजाज से शादी की थी। लेकिन साल 2009 में निजी कारणों के चलते इन दोनों का तलाक हो गया। आलिया कश्यप अनुराग और आरती की बेटी हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद अनुराग ने दूसरी शादी अभिनेत्री कल्कि केकलां से की, लेकिन उनकी ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और दो साल के बाद उनका कल्कि से तलाक हो गया। अनुराग कश्यप अपनी बेटी के बहुत ही करीब हैं। सोशल मीडिया पर वो आए दिन आलिया के साथ तस्वीरें साझा करते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें