फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के बाद आहना कुमरा के माता-पिता को हो रही इस तरह की समस्या, अभिनेत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को किया ट्वीट

Sat, 20 Mar 2021 09:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिवार संग आहना कुमरा - फोटो : Insatagram- @aahanakumra

भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। दिल्ली-मुंबई समेत कई अन्य महानगरों में संक्रमण के मामले रफ्तार से बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन जांच के बाद सामने आया है कि एक वक्त पर रोकथाम के जरिए थमने के बाद अब कोविड फिर से अपने पैर पसार रहा है। वहीं, बढ़ते नोवेल कोरोना वायरस के खतरे के बीच पूरे देश में कोविड टीकाकरण अभियान शुरू है। दूसरे चरण के अभियान के तहत अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन दी जा रही है। इसके अंतर्गत बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी वैक्सीन लगवाई है। सभी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। अब अभिनेत्री आहना कुमरा को लेकर खबर सामने आई है कि उनके माता-पिता को वैक्सीन लगाने के बाद कुछ समस्या सामने आ रही है।

विज्ञापन

2 of 5
आहना कुमरा के माता-पिता - फोटो : Insatagram- @aahanakumra
कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार लगातार प्रयासों में जुटी है और हर जगह टीकाकरण का आदेश दिया गया है। आमलोग से लेकर बॉलीवुड सितारे भी इस वैक्सीनेशन का हिस्सा बन रहे हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री आहना कुमरा के माता-पिता ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। लेकिन उन्हें इसका प्रमाण पत्र नहीं मिला है। इसे लेकर उन्हें समस्या हो रही है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मदद मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर अपील की है। उनके ट्वीट पर यूजर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने खास सुझाव भी दे रखे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मां संग आहना कुमरा - फोटो : Insatagram- @aahanakumra
अभिनेत्री आहना ने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरे पिता सुशील कुमार कुमरा और मां सुरेश बाल्यान कुमरा ने 9 मार्च 2021 को बीकेसी अस्पताल में वैक्सीन लगवाई, लेकिन अब सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं हो रही है। क्या कोई मदद कर सकता है?' अपनी बात रखने और सहायता के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

4 of 5
मां संग आहना कुमरा - फोटो : Insatagram- @aahanakumra
एक्ट्रेस के ट्वीट पर काफी लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। एक ने लिखा कि 'बेहतर होगा एक बार और चेक कर लें और अस्पताल से कहें कि वे असली डाटा रिकॉर्ड्स जो बुक में लिखा गया है उसे दिखाएं। हो सकता है कोई गलतफहमी हो गई हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आहना कुमरा की मां - फोटो : Insatagram- @aahanakumra
वहीं, आहाना ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भी मदद की अपील करते हुए लिखा कि 'हम सेंटर से लगातार पूछताछ कर रहे हैं लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि ये कई और लोगों के साथ भी हो रहा होगा। डॉ. हर्षवर्धन प्लीज मदद करें।' बता दें कि आहना ने अभी 'इंडिया लॉकडाउन' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर कर रहे हैं। इसमें प्रतीक बब्बर भी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें