अमरीश पुरी
अमरीश पुरी
बॉलीवुड में 'मोगैम्बो' के नाम से मशहूर अभिनेता अमरीश पुरी ने भले ही ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल किया हो। लेकिन लोग उन्हें काफी पसंद करते थे। उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने थे। फिल्मों में करियर बनाने से पहले अमरीश कर्मचारी बीमा निगम में बतौर क्लर्क काम किया करते थे। उन्होंने करीब 21 साल तक सरकारी नौकरी की और फिर उन्हें फिल्मों में आने का मौका मिला। साल 1971 में अमरी पुरी की पहली फिल्म 'रेशमा और शेरा' रिलीज हुई। जिसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसके बाद अमरीश पुरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'चाची 420', 'दामिनी', 'गर्दिश', 'गदर', 'घातक', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' 'मिस्टर इंडिया' जैसी तमाम हिट फिल्मों में काम किया।