फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहना कुमरा ने झूलन गोस्वामी को दिया ट्रिब्यूट, डार्क चेहरे के मेकअप को लेकर ट्रोल हुईं अभिनेत्री

Mon, 22 Mar 2021 09:52 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
झूलन गोस्वामी-आहना कुमरा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री आहना कुमरा अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में आहना ने भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी को ट्रिब्यूट दिया है। जिस पर खुद झूलन ने भी प्रतिक्रिया दी है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर आहना कुमरा ने झूलन गोस्वामी के लुक में कुछ तस्वीरें साझा की हैं। आहना ने कई अलग अलग पोज में झूलन के लुक में तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
झूलन गोस्वामी-आहना कुमरा - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों को साझा करते हुए आहना ने कैप्शन में लिखा, 'नहीं, मैं किसी भी फिल्म का प्रचार नहीं कर रही हूं। यह विशुद्ध रूप से एक महिला के लिए सम्मान है।' साथ ही अभिनेत्री ने झूलन के साथ बिताए गए समय को याद कर उनके खेल और उसके प्रति जुनून की तारीफ की।
 
विज्ञापन

3 of 5
झूलन गोस्वामी-आहना कुमरा - फोटो : सोशल मीडिया
आहना ने लिखा, 'यह तस्वीर सीरीज उनको (झूलन) श्रद्धांजलि है और उम्मीद है कि अभिनेत्रियों के रूप में एक दिन हम सभी रूढ़ीवादी परंपराओं को तोड़ सकते हैं। वहीं, इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए झूलन ने इस तस्वीरों को शानदार बताया। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, 'ग्रेट, कीप इट अप।'

4 of 5
झूलन गोस्वामी-आहना कुमरा - फोटो : सोशल मीडिया
उधर, सोशल मीडिया पर अहाना के इस फोटोशूट यूजर्स उनके डार्क मेकअप के लिए और रेसिज्म दिखाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो अभिनेत्री  की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने आलोचना करते हुए लिखा, यह काफी घिनौना है। मेकअप "डस्की / डार्क" होने के लिए अनावश्यक। यह अपमानजनक है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, चेहरा काला दिखा कर आपने उनकी बेइज्जती की हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आहना कुमरा - फोटो : Instagram
आहना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अनुपम खेर के साथ एक शॉर्ट फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' में दिखाई देंगी।  इसके अलावा आहना ने अभी 'इंडिया लॉकडाउन' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर कर रहे हैं। इसमें प्रतीक बब्बर भी हैं। हाल ही में वेब सीरीज सैंडविच फॉरएवर में नजर आई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें