फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा बेटी वामिका को गोद में लिए आईं नजर, विराट कोहली इस तरह निभा रहे पिता की जिम्मेदारी

Mon, 22 Mar 2021 09:04 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/viralbhayani
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका दो महीने की हो गई हैं। वामिका की एक झलक देखने के लिए प्रशंसक बेताब रहते हैं। अब अनुष्का और विराट बेटी के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/viralbhayani
तस्वीरों में अनुष्का ने बेटी को गोद में लिया है और प्यार जता रही हैं। जबकि विराट कोहली एक पिता का फर्ज निभाते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने सारा सामान ले रखा है। विराट कोहली का ये अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी भा गया है और उन्हें एक जिम्मेदार पिता बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Instagram
दरअसल अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई जिसे भारत ने 3-2 से जीत लिया है। सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आगे के मैचों के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान अनुष्का और विराट अपनी बेटी के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखे गए।
 

4 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
लुक्स की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने इस दौरान पीले रंग की लूज टी शर्ट के साथ जींस पहनी हुई है। साथ ही व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हैं। जबकि विराट कोहली टीशर्ट और ट्राउजर पहने हुए हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए दोनों ने मास्क लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने इसी साल 11 जनवरी को वामिका को जन्म दिया। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के दो महीने पूरे होने पर सेलिब्रेट किया। पिता बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा था, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।'

कुछ ही घंटे में वायरल हुआ दीया मिर्जा का ये वीडियो, क्यूट से पपी के साथ दिखीं अभिनेत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें