फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

A R Rahman: एआर रहमान ने मंच पर पत्नी को टोका, कहा- हिंदी में नहीं तमिल में बात करें

Wed, 26 Apr 2023 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एआर रहमान, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
एआर रहमान देश के मशहूर संगीतकारों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने तमिल और हिंदी में कई फिल्मों के लिए सैकड़ों गाने तैयार किए हैं। रहमान मातृभाषा तमिल से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। अक्सर वह अपनी भाषा को खुलकर सपोर्ट करते हुए दिखते हैं। 
Harshvardhan Kapoor: अभिनव बिंद्रा की बायोपिक को अवास्तविक बताने वाले यूजर पर भड़के हर्षवर्धन, दिया करारा जवाब
विज्ञापन

2 of 5
एआर रहमान और सायरा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में म्यूजिक डायरेक्टर ने अपनी पत्नी को मंच पर हिंदी में बात करने से रोकते हुए तमिल में बोलने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एआर रहमान और सायरा को एक साथ मंच पर देखा जा सकता है।
Jawan: हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लगाई फटकार, शाहरुख की 'जवान' की लीक क्लिप हटाने का दिया आदेश
विज्ञापन

3 of 5
एआर रहमान और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में एआर रहमान की पत्नी यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि वह तमिल में बहुत धाराप्रवाह नहीं हैं। साथ ही वह लोगों से अनुरोध करती हुई दिख रही हैं कि वह अच्छी तरह से यह भाषा नहीं बोल पाती हैं इसलिए उन्हें माफ कर दिया जाए। बता दें कि मंच पर जब एआर रहमान ने यह राज साझा किया कि उनकी पत्नी उनसे इतना प्यार करती हैं कि वह उनका हर इंटरव्यू दोबारा देखती हैं। इसका जवाब देते हुए जब सायरा बानो ने बोलना चाहा तो म्यूजिक कंपोजर ने रिक्वेस्ट की कि वह तमिल में बोलें न कि हिंदी में।
Bollywood Actress: इन एक्ट्रेस ने फिल्मों में आइटम नंबर्स से बनाई पहचान, लूटी खूब वाहवाही

 

4 of 5
एआर रहमान और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद एआर रहमान की पत्नी ने कहा कि वह उनकी आवाज से बहुत प्यार करती हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक बार फिर, प्रशंसकों ने तमिल भाषा के प्रति उनके प्रेम के लिए संगीत निर्देशक की प्रशंसा की है। 
Ronit Roy: रोनित रॉय ने किया अपने साथ हुए धोखे का खुलासा, कहा- कुछ लोगों ने मेरे साथ माइंड गेम खेला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात  करें तो एआर रहमान ने हाल ही में 'पोन्नियिन सेलवन 2' के गानों को कंपोज किया है। यह फिल्म दो दिनों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उन्होंने 'अयालान' और 'मामनन' में संगीत दिया है जो जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।
Bollywood: छोटी उम्र की लड़कियों के लिए धड़का इन सितारों का दिल, एज गैप जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें