फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में कंगना रणौत: सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग

Wed, 01 Dec 2021 10:12 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। जिसमें उनके सभी सोशल मीडिया पोस्ट को भविष्य में सेंसर करने की मांग की गई है। हालांकि यह याचिका किसने दायर की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी बीते रोज ही कंगना ने भठिंडा के एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह बात खुद कंगना ने साेशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की।
 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना ने बताया था कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए पोस्ट लिखने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कंगना ने कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया जी से भी गुहार लगाते हुए लिखा था, आप भी एक महिला है, आपकी सास इंदिरा गांधी जी इसी आतंकवाद के खिलाफ अंतिम समय तक मजबूती से लड़ीं। कृपया पंजाब के अपने मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि वह इस तरह के आतंकवादी, विघटनकारी और देशविरोधी ताकतों की धमकी पर तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
6 दिसंबर को होना है पेश
दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कंगना के कथित तौर पर घृणा फैलाने वाले पोस्ट को लेकर उन्हें छह दिसंबर को तलब किया है। समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा हैं। 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कृषि कानूनों की वापसी से नाखुश कंगना ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में खालिस्तानी आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके कारण दिल्ली और मुंबई की सिख कम्युनिटी इस बात से नाराज हो गई कि किसानों को खालिस्तानी कहकर कंगना ने सिख समुदाय का अपमान किया है। इसके बाद कंगना के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बता दें, कंगना रणौत उन सितारों में से हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैंस फॉलो करते हैं। कंगना ने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से इतने बड़े फैंस की लिस्ट तैयार की है। ट्विटर पर बैन हो चुकीं कंगना अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने विचार साझा करती हैं, जो ज्यादातर सामाजिक मुद्दों से प्रेरित होते हैं, और इस वजह से उनके ऊपर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें