फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में हीरोइन के बाथरूम तक जा पहुंचा ये शख्स

Fri, 21 Apr 2017 05:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
ईशा गुप्ता
सेलेब्रिटी होना कई बार वाकई दुखदायी होता है। सनकी फैंस से बचने के लिए सितारे हर तरह के जतन करते हैं लेकिन कई बार हालात इतने खराब हो जाते हैं कि स्टार फंस जाते है और शर्मिंदा होने के सिवाय कुछ नहीं बचता।

हाल ही में ईशा गुप्ता के उस वक्त होश उड़ गए जब एक अंजान शख्स उनका पीछा करते करते वॉशरूम तक पहुंच गया और जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगा। ईशा गुप्ता उस शख्स की ऐसी हरकत देखकर अवाक रह गईं।

ये भी पढ़ें - करण जौहर बोले, 'मेरे लिए वो केवल मेरी दोस्त का पति था और कुछ नहीं'
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ईशा गुप्ता
मिडे-डे के अनुसार, ईशा गुप्ता के साथ ये वाकया दुबई में हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जहां ईशा ने डिजाइनर अंजलि और अर्जुन कपूर के लिए रैंपवॉक किया।

ईशा के गाउन में शायद कोई दिक्कत थी और इसी को ठीक करने के चक्कर में ईशा वॉशरूम की तरफ जा रहीं थीं, लेकिन तभी एक शख्स ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और ईशा के पीछे वॉशरूम की तरफ चल दिया। वो शख्स चाहता था कि ईशा के गाउन को ठीक करने में मदद करे। ईशा इस बात से अंजान थीं और चली जा रहीं थीं।

​ये भी पढ़ें - सोनू निगम को लेकर लाइव शो में भिड़े अभिजीत भट्टाचार्य और मौलाना कादरी
 
विज्ञापन

3 of 5
ईशा गुप्ता
लेकिन जैसे ही ईशा वॉशरूम जाने को तैयार हुईं उनकी नजर पीछे आ रहे उस शख्स पर पड़ी। ईशा के होश उड़ गए। उन्होंने उस शख्स को वहां से निकलने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माना और बार बार एक सेल्फी की रिक्वेस्ट करता रहा।


​ये भी पढ़ें - कंडोम एड को लेकर मचे बवाल पर सनी लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
 

4 of 5
ईशा गुप्ता
लेकिन ईशा किसी भी सूरत में उस शख्स को वॉशरूम एरिया में रुकने देना नहीं चाहतीं थीं लेकिन वो शख्स नहीं माना। ये वाकई चौंकाने वाला वाकया है। फिल्म स्टार्स का पीछा करने की खबरें दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा गुप्ता
पिछले दिनों एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था जब दिल्ली में एक शख्स उनका पीछा करते हुए उनके होटल तक पहुंच गया। हर जगह वो उनका पीछा करता और आखिरकार बाउंसर्स को उस शख्स को होटल से निकालना पड़ा था।

​ये भी पढ़ें - मेटरनिटी ब्रेक से कम हुआ करीना का स्टारडम, अब मिल रही है इतनी फीस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें