फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब विलेन ने कर डाली ऐसी हरकत, बदहवास हो गई थी हीरोइन

Fri, 21 Apr 2017 05:17 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
'गुमनाम' फिल्म के एक सीन में प्राण और हेलेन
अक्सर होता है कि शूट के दौरान कई बार स्टार्स के बीच तनाव या बहसबाजी की खबरें आती हैं, कई बार मामला किरदार का होता है तो कई बार प्रतिस्पर्धा का। लेकिन कुछ वाकये इन दोनों मुद्दों से अलग होते हैं।

कुछ ऐसा ही 'गुमनाम' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ जब फिल्म की सेकेंड लीड हीरोइन बनी हेलेन ने फिल्म के विलेन प्राण को लेकर डायरेक्टर से शिकायत कर डाली। 

ऐसा क्या हुआ था जो प्राण पर इस कदर भड़क गई हेलेन की चिल्लाते हुए उनकी शिकायत कर डाली। दरअसल प्राण ने कुछ ऐसा कर डाला था कि हेलेन की जान पर आ गई थी और वो बदहवास हो गई थी।

जानिए अगली स्लाइड में पूरा किस्सा विस्तार सेृ-


ये भी पढें - नशे में चूर होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गया था ये हीरो, चुकाई बड़ी कीमत
 
विज्ञापन

2 of 5
किस्से शूटिंग के
दरअसल इस फिल्म का एक गाना स्विमिंग पूल में शूट किया जाना था। जब शूट खत्म हो जाता सभी लोग एक दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करने लग जाते। इसी मस्ती-मजाक में प्राण हेलेन के साथ कुछ ऐसा कर बैठे थे कि हेलेन गुस्से से आगबबूला हो गईं थीं।


ये भी पढें - एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन
 
विज्ञापन

3 of 5
किस्से शूटिंग के
दरअसल जब शूट खत्म हो गया तो प्राण स्विमिंग पूल में नहाने लगे लेकिन साथ में उन्होंने हेलेन को भी खींच लिया। हेलेन पूल में गिर गईं और उन्हें तैरना बिल्कुल भी नहीं आता था। वो तो शुक्र है कि उस वक्त पूल में पानी कम था। अगर पानी ज्यादा होता तो हेलेन के साथ कुछ भी हो सकता था। इस वाकये से हेलेन प्राण पर इस कदर बरसीं कि गुस्से में कुछ बोल भी गईं।

4 of 5
किस्से शूटिंग के
​प्राण हेलेन के गुस्से से जरा भी नाराज नहीं हुए और नॉर्मल रहे जबकि हेलेन का गुस्सा कई दिनों तक रहा और उन्होंने प्राण से बात तक नहीं।

ये भी पढें - कैट को किस करने में असहज हुआ एक्टर तो डायरेक्टर बोला, 'बंद कमरे में करो प्रैक्टिस'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्से शूटिंग के
लेकिन कहते हैं ना कि समय से बड़ा मरहम कुछ नहीं होता। जैसे जैसे वक्त बीतता गया, वैसे-वैसे हेलेन और प्राण के रिश्ते भी सुधरते चले गए और बाद में दोनों के अच्छे संबंध बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें