फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पाकिस्तान की जेल में रहा ये अभिनेता, अंतिम दिनों में हुआ पाई-पाई को मोहताज, प्रधानमंत्री थे रिश्तेदार

Tue, 25 Aug 2020 06:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ए के हंगल - फोटो : Social Media
इतना सन्नाटा क्यों है भाई... 45 साल पहले रिलीज हुई फिल्म शोले का ये मशहूर डायलॉग आज भी लोगों को याद है। फिल्म में ये इसे रहीम चाचा यानि कि ए के एंगल ने बोला था। यही  डायलॉग उनकी पहचान बन गया। हंगल साहब पूरा नाम अवतार किशन हंगल था। वो एक स्वतंत्रता सेनानी थे और बाद में अभिनेता बन गए। करीब 225 फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए, लेकिन अपने अंतिम दिनों में उनके पास इलाज कराने तक के पैसे नहीं बचे थे। कम ही लोग जानते हैं कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, हंगल साहब के रिश्तेदार थे। 26 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि है।
विज्ञापन

2 of 6
एके हंगल
हंगल साहब का जन्म एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनका बचपन पाकिस्तान के पेशावर में बीता। यहीं वो थियेटर किया करते थे। साल 1929 से लेकर 1947 तक हंगल साहब आजादी की लड़ाई लड़े। वो बलराज साहनी और कैफी आजमी के साथ थियेटर किया करते। मार्क्सवादी होने की वजह से वो कराची की जेल में दो साल कैद रहे। 1949 में जेल से छूटने के बाद हंगल अपने परिवार के साथ मुंबई आ गए। 
विज्ञापन

3 of 6
एके हंगल - फोटो : Social Media
ए के हंगल ने अपना फिल्मी करियर 52 साल की उम्र में शुरू किया। 1966 रिलीज हुई फिल्म तीसरी कसम उनकी पहली फिल्म थी। 70,80 और 90 के दशक में उन्होंने खूब फिल्में कीं। हंगल साहब इतना शानदार अभिनय किया करते कि हर किरदार में फिट हो जाते। उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही थी।

4 of 6
एके हंगल
ए के हंगल ने राजेश खन्ना के साथ 16 फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वो हीर रांझा, नमक हराम, शौकीन, आइना, अर्जुन, आंधी, तपस्या, कोरा कागज, बाबर्ची, छुपा रुस्तम, बालिका बधु, गुड्डी, नरम गरम जैसी फिल्मों में नजर आए। हर फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई। साल 2006 में सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया। पंडित नेहरू की पत्नी कमला नेहरू, हंगल साहब की मां की रिश्ते में बहन थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
एके हंगल
 एके हंगल को अपने अंतिम दिनों में एक छोटे से कमरे में जिंदगी गुजारनी पड़ी। वो 95 साल की उम्र में अपने बेटे के साथ खंडहर जैसे घर में रह रहे थे। एक वक्त पर हंगल साहब की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके पास दवाईयों और मेडिकल बिल भरने तक के पैसे नहीं थे। हालांकि बाद में कई लोगों ने उनकी मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एके हंगल
एके हंगल एक बार अपने घर में ही बाथरूम में फिसलकर गिर गए जिसके बाद उनकी जांघ की हड्डी टूट गई और पीठ में भी चोट आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया सर्जरी के लिए लेकिन छाती और सांस लेने में तकलीफ के चलते सर्जरी नहीं की जा सकी। हालत और बदतर होती चली गई और फिर हंगल साहब को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रख दिया गया। धीरे-धीरे उनके फेंफड़ों ने भी काम करना बंद कर दिया और फिर एक दिन वो इस दुनिया से चल बसे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें