फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के जीजा ने ब्लॉग में किया खुलासा, लिखा- 2019 में रिया के आते ही सीधा संपर्क टूट गया

Tue, 25 Aug 2020 05:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और विशाल कीर्ति - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती रडार पर हैं। खबर है कि इस मामले की जांच में जुटी सीबीआई जल्द ही रिया को समन भेजकर उनसे पूछताछ करेगी। लेकिन इस बीच सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने बताया है कि अभिनेता की जिंदगी में रिया की एंट्री होने के बाद उनका रिश्ता कैसे बदल गया।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
विशाल कीर्ति ने एक ब्लॉग लिखकर अपनी बात कही है। उन्होंने लिखा है, 'बहुत से लोग मुझसे सुशांत की मौत के मामले के बारे में मुझसे स्पष्टीकरण और विवरण मांग रहे हैं। मुझसे पोस्टमार्टम और कई तरह के सवाल पूछे गए हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं भी आप लोगों की तरह ही बहुत सारी जानकारी नहीं जानता हूं। मैं भारत में रह रहे परिवार से भी जानबूझकर ये सवाल नहीं कर रहा हूं। सभी लोग तनाव में हैं और मैं इसे और नहीं बढ़ाना चाहता।'
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ने बताया कि वो इस ब्लॉग में वो जो भी जानकारी लिख रहे हैं वो सेकेंड हेंड यानि दूसरे के जरिए जुटाई गई है। विशाल के मुताबिक, उन्होंने एफआईआर, पब्लिक डोमेन और परिवार के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर ये ब्लॉग लिखा है। विशाल ने बताया कि वो साल 2007 से सुशांत के संपर्क में थे लेकिन रिया चक्रवर्ती के आते ही उनके रिश्ते बदल गए।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ने लिखा है, '2019 में सुशांत की जिंदगी में रिया के आने के बाद मेरा उनसे सीधा संपर्क नहीं था। अपनी शादी के बाद 12 साल तक मैं उनके लगातार संपर्क में रहा। 1997 से 2007 तक हम दोस्त थे और 2007 में फैमिली मेंबर्स बन गए। 2007 से हम कॉल और मैसेज के जरिए लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे और 2019 तक हमारी कभी-कभी मुलाकात भी हुई।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
इसके अलावा विशाल कीर्ति ने अपनी शादी के कुछ वीडियो भी साझा किए हैं जिसमें 21 साल के सुशांत सिंह राजपूत बेहद खुश नजर आ रहे हैं। विशाल ने उम्मीद जताई है कि सीबीआई की जांच में जल्द ही सभी बातें पता चल जाएंगी।

'मौत वाले दिन दुबई के ड्रग डीलर से मिले थे सुशांत', सुब्रमण्यम स्वामी ने किया नया दावा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें