एके हंगल ने हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अधिकारी के दम पर अलग-अलग किरदार निभाया दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके जरिए निभाए गए हर एक किरदार आज भी दर्शकों को अच्छी तरह से याद है। खासकर 'शोले' के रहीम चाचा बनाकर एके हंगल ने दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ी। 'शोले' के अलावा भी कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाकर एके हंगल ने हिंदी सिनेमा को एक महान अभिनेता दिया था। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि दिवंगत अभिनेता ने 50 साल की उम्र के बाद बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू किया था और कम समय में ही उन्होंने फिल्मों में अदाकारी का जादू चला हिंदी सिनेमा में अभिनय का सिक्का जमा लिया था। आज एके हंगल की पुण्यतिथि के मौके पर चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें....