बॉलीवुड में ऐसे कम ही निर्देशक है, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में राज किया है। बदलते दौर के साथ-साथ ऑडियंस की पसंद भी अब बदलती जा रही है। ऐसे में दर्शकों से कनेक्ट हो पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। निर्देशक अब फिल्म के लिए ऐसे विषयों का चुनाव करते हैं, जो ज्वलंत हो और लोगों को पसंद आ जाए, लेकिन क्या आपको पता है कि इंडस्ट्री में एक ऐसे डायरेक्टर भी हैं, जिनकी हर फिल्में उनके दर्शकों को काफी पसंद आती है। बता दें कि एक समय ऐसा था, जब निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्मों का दर्शकों पर एक अलग ही क्रेज नजर आता था। इस डायरेक्टर की यह खासियत है कि वह मौजूदा सब्जेक्ट्स पर बहुत खूबसूरती के साथ फिल्म बना देते हैं। आज निर्देशक के जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं, उनकी पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में।