फिल्म शोले में रहीम चाचा का किरदार निभाने वाले एके हंगल तो याद हैं न? आज उन्हीं एके हंगल का आज जन्मदिवस है। उनका पूरा नाम अवतार किशन हंगल है। अभिनेता का जन्म 1 फरवरी 1914 को सियालकोट पंजाब(पाकिस्तान)में हुआ था और उन्होंने पूरा बचपन पेशावर( पाकिस्तान) में बिताया। वह एक कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखते थे। अभिनेता एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने 1936 से 1965 तक स्टेज अभिनय भी किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया, लेकिन वह अभिनय में अपने करियर की शुरुआत से पहले एक टेलर का काम किया करते थे।