हाल ही में एक्टर अजय देवगन के उस वक्त होश उड़ गए जब उन्हें एक फैन ने आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। शमशाद नाम के इस फैन कुंए के अंदर लटकते हुए धमकी दी कि अगर उसे जिला प्रशासन ने अजय देवगन से नहीं मिलवाया तो वो आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
फैन ने दी आत्महत्या की धमकी तो अजय देवगन ने उठाया ये कदम
2 of 5
अपने हीरो से मिलने का भूत शमशाद पर इस कदर सवार था कि जब लोग उसे कुंए से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे तो भी वो बार बार अजय देवगन की फिल्म के डायलॉग ही बोल रहा था और कह रहा था कि वो आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
फैन ने दी आत्महत्या की धमकी तो अजय देवगन ने उठाया ये कदम
3 of 5
हालांकि अब अजय देवगन ने अपने इस फैन से मिलने का फैसला किया और ट्विटर के जरिए अपने उस फैन तक मैसेज पहुंचाने की कोशिश की है। अपने ट्विटर हैंडल पर अजय ने लिखा, ' शमशाद मैं जल्द ही जयपुर में शूटिंग करूंगा और उम्मीद करता हूं कि मैं वहां तुमसे मिल सकूं।'
Shamshad, I will soon be shooting in Jodhpur. Will see to it that we meet there. https://t.co/1Pyg3tRakD
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 16, 2017
Thanks for the co-operation @jaipur_police, will get in touch with them. https://t.co/np3WMSiKnA
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 16, 2017
फैन ने दी आत्महत्या की धमकी तो अजय देवगन ने उठाया ये कदम
4 of 5
कहा जा रहा है कि अब अजय देवगन शमशाद से मिलने कल यानि 20 जनवरी को राजस्थान जाएंगे। बता दें कि अजय देवगन को अपने एक फैन क्लब के जरिए शमशाद के बारे में जानकारी मिली थी और अब वो उससे मिलने की पूरी कोशिश में लगे हैं। वो नहीं चाहते कि उनका कोई भी फैन इस तरह का कदम उठाए।
फैन ने दी आत्महत्या की धमकी तो अजय देवगन ने उठाया ये कदम
5 of 5
ये पहली बार नहीं है जब किसी स्टार को अपने फैन के आगे इस तरह झुकना पड़ा हो। वैसे शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में भी कुछ इसी तरह का किस्सा दिखाया गया था कि किस तरह एक फैन अपने हीरो से मिलने मुंबई आता है और ना मिलने दिए जाने पर वो उसी हीरो का दुश्मन बन जाता है।