शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'आस्क आस्क एसआरके' सेशन के दौरान अभिनेता शाहरुख खान मस्ती मजाक के मूड अपने चाहने वालों से बातचीत कर रहे थे। 'डंकी' फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे तभी किसी यूजर ने शाहरुख खान से आग्रह किया कि वे अपने 'ऐब्स' दिखाएं। इस पर किंग खान ने मस्ती भरे अंदाज में जवाब दिया, 'दीपिका हो तो दिखाऊं...', उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।