फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: ऑस्कर के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, बॉसी लुक में आईं नजर

Fri, 10 Mar 2023 10:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस वर्ष होने जा रहे 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के सेलिब्रिटी प्रिजेंटर्स का हिस्सा होंगी। दीपिका ऑस्कर के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा बनने वाली तीसरी भारतीय हैं। दीपिका सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड सेरेमनी में भारत का मान बढ़ाती नजर आएंगी। बता दें कि ऑस्कर में हिस्सा लेने के लिए वह मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। हाल ही में बिंदास लुक में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण को उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने आए। दीपिका को आज यानि शुक्रवार की सुबह ही एयरपोर्ट पर देखा गया। ऑस्कर 2023 के इवेंट में शामिल होने के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण बिंदास लुक में नजर आईं। दीपिका पादुकोण एक ओवरसाइज ब्लैक ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं। इसे उन्होंने ब्लैक टर्टल नेक टॉप के साथ पेयर किया।
Saba Azad: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का बड़ा खुलासा, परिवार को लेकर कही यह बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका गॉर्जियस ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम ट्राउजर के साथ एक फ्री हेयरडू और स्टेटमेंट आईग्लासेस में काफी बॉसी नजर आईं। दीपिका के हेयरस्टाइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। ब्लेजर के साथ अपने लुक को कंपलीट करने के लिए दीपिका फ्री हेयरस्टाइल में दिखीं, साथ ही उनकी खूबसूरत मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। दीपिका का यह लुक जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

4 of 5
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण के इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई एक्ट्रेस के लुक और अंदाज की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार पर्सनैलिटी। कोई भी इनके जैसा काम नहीं कर रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दीपिका ऑस्कर के लिए रवाना हो रही हैं। यह बड़ी उपलब्धि है।' एक यूजर ने लिखा, 'दीपिका हमें आप पर गर्व है।'
Urfi Javed: 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' का हिस्सा नहीं बनेंगी उर्फी, इस वजह से ठुकराया रोहित शेट्टी का शो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऑस्कर 2023 में दीपिका ऐसे समय में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी, जब भारत को अवॉर्ड की तीन कैटेगिरी ओरिजिनल सॉन्ग, डॉक्यूमेंट्री फीचर और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट में नॉमिनेशन मिला है। ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ग्लेन क्लोज, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैककार्थी के साथ प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगी।
Love Story: रोमांस के किंग शाहरुख की लव स्टोरी पता है? पहली ही नजर में इस लड़की को दे बैठे थे दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें