83 मूवी के एक्टर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
थिएटर्स बंद होना बनी एक बड़ी वजह
रणवीर ने बताया कि "83 की इंडस्ट्री के ट्रेड एनिलिस्ट द्वारा आलोचना की गई थी कि उसने उतना पैसा नहीं कमाया, जितना फिल्म से उम्मीद की जा रही थी। मैं इस बारे में यह कहना चाहूंगा कि फिल्म ने कोरोना की तीसरी लहर के बीच भी लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो कि बिल्कुल भी बुरी नहीं थी। दुनिया भर में जंगल की आग की तरह फैल रही कोरोना की तीसरी लहर के बावजूद कई लोग इसे देखने गए। यह सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण समय का मामला था।" इस बातचीत के दौरान रणवीर ने यह भी कहा कि '83' फिल्म की रिलीज से 48 घंटे पहले काफी थिएटर्स भी बंद हो गए थे।