फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवा बिखरने के लिए तैयार हिना खान, जल्द फ्रांस के लिए होंगी रवाना

Wed, 11 May 2022 01:40 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिना खान साड़ी स्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan

'कांस फिल्म फेस्टिवल' जल्द दस्तक देने वाला है। 2019 में फ्रेंच रिवेरा में प्रभावशाली शुरुआत करने के बाद टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में वापसी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान अपनी इंडो इंग्लिश फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को प्रमोट करने के लिए इस बार रेड कारपेट का हिस्सा बनने जा रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी हिना खान साल 2019 में 'कांस फिल्म फेस्टिवल' का हिस्सा रह चुकी हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Hina Khan - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान ने 2019 में कांस रेड कार्पेट पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए सुर्खियां बटोरीं थीं। उस साल, वह कांस के इतिहास में सबसे चर्चित भारतीय हस्तियों में से एक बन गईं थी। गौरतलब है कि हिना खान ने अपने डेब्यू ईयर में दो बार रेड कारपेट पर वॉक किया था। उनके दोनों लुक्स दर्शकों को काफी पसंद आए थे और इसके लिए उन्हें सराहना भी मिली थी।
विज्ञापन

3 of 4
Hina Khan - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार सभी की निगाहें हिना पर टिकी हुई हैं। बता दें कि हिना ने मई में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट लुक की तैयारी शुरू कर दी है और वह जल्द ही इसके लिए फ्रांस जाएंगी। हाल ही में दीपिका पादुकोण को 17 मई से 28 मई के बीच आयोजित होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होते देखा गया। बता दें कि वह फेस्टिवल में प्रतिष्ठित जूरी का हिस्सा रहेंगी।
विज्ञापन

4 of 4
cannes film festival 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
कान्स 2022 में कई भारतीय सितारें हिस्सा लेने जा रहे हैं। फेस्टिवल में शामिल होने वाले स्टार्स उद्घाटन के दिन भारतीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में रेड कार्पेट पर वॉक करेंगे। बता दें कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराज ठाकुर भारत से कांस में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने जाएंगे। वहीं अक्षय कुमार, पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एआर रहमान जैसी हस्तियां भी इसका हिस्सा रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें