800 ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में काम कर चुके अभिनेता मधुर मित्तल इस फिल्म में मुथैया मुरलीधरन का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में मधुर मित्तल के अलावा महिमा नांबियार, नरेन, नासिर, वेला राममूर्ति, रिथविक, अरुल दास और हरि कृष्णन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है। बात करें मुथैया मुरलीधरन की, तो वह श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं। वह क्रिकेट खेल के इतिहास में कलाई से स्पिन करने वाले पहले ऑफ स्पिनर थे। उन्होंने 7 जुलाई 2010 को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और अब वह इस समय सनराइजर्स हैदराबाद टीम के गेंदबाजी कोच हैं।