फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमा चुकी हैं ये 8 बॉलीवुड एक्ट्रेस, जानिए कौन-कब

Fri, 15 Mar 2019 12:01 AM IST
Mishra Mishra अरविंद, एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : Amar Ujala
हिंदी सिनेमा में शुरुआती दौर से ही साउथ फिल्म स्टार्स की झलक देखने को मिली है। यह सिलसिला आज भी बरकरार है। कई अभिनेता और अभिनेत्री ऐसे हैं जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाने के बाद बॉलीवुड में कामयाब साबित हुए। बावजूद इसके उन्होंने साउथ फिल्मों में भी काम करना नहीं छोड़ा। वहीं, कुछ अभिनेत्री ऐसी भी रही हैं जिन्होंने साउथ की फिल्मों से ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा। ये अभिनेत्रियां आज हिंदी सिनेमा पर राज कर रही हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट साउथ फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। गौरतलब है कि 'बाहुबली' जैसी विराट हिट फिल्म देने वाले निर्देशक एसएस राजामौली अपनी एक और बड़ी फिल्म 'आरआरआर' ( रामा रावणा राज्यम)  के साथ फिर धमाल करने की फिराक में हैं। इस बात की पुष्टि हो गई है कि आलिया भट्ट भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगी। सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। यहां बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जो आलिया भट्ट से पहले साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय और खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी हैं।  आज आलिया भट्ट अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 9
साउथ फिल्म - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की। दीपिका को बॉलीवुड में 10 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। इस दौरान उन्होंने अपनी हिट फिल्मों की लिस्ट लंबी बना ली है। दीपिका वैसे दक्षिण भारत की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत कन्नड़ फिल्मों से की थी। कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' (2006) से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद दीपिका ने बॉलीवुड का रुख करना सही समझा और साल 2008 में फराह खान निर्देशित फिल्म 'ओम शांति ओम' से शाहरुख खान के अपोजिट बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस से बनी थी जो काफी हिट साबित हुई थी। वहीं, साल 2014 में दीपिका साउथ फिल्म 'कोच्चिदय्यान' में रजनीकांत के अपोजिट दिखीं।
विज्ञापन

3 of 9
साउथ फिल्म - फोटो : Cosmopoliton
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ भी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं यह बात बहुत कम लोगों को मालूम है। कटरीना ने दो तेलुगू और एक मलयाली फिल्म में बतौर अभिनेत्री काम किया है। कटरीना हिंदी में बेहद कमजोर होने के बाद भी खुद में आत्मविश्वास जगाती रहीं। फिर कटरीना ने अपनी हिंदी भाषा पर जोर दिया, लेकिन आम भाषा ना आने का असर उन्होंने अपने फिल्मी और साउथ फिल्मी करियर पर कभी भी पड़ने नहीं दिया। कटरीना 'मल्लीसवरी', 'अल्लारी पिडुगू' और 'बलराम वर्सज थारादास' जैसी साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

4 of 9
साउथ फिल्म - फोटो : Rediffmail
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। दरअसल, दीपिका से पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने अभिनय की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी। प्रियंका साउथ डेब्यू फिल्म तमिझान (2002) थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने तमिल भाषा में गाना भी गया था। इसके बाद बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को बड़ा मुकाम हासिल हुआ और उन्हें कभी साउथ की फिल्मों की ओर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। प्रियंका आज हॉलीवुड में भी अपना नाम कमा चुकी हैं। हाल ही में वह हॉलीवुड फिल्म 'इजिंट इट रोमांटिक?' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

5 of 9
साउथ फिल्म - फोटो : Cosmopoliton
ऐश्वर्या राय देश के दक्षिण राज्य कर्नाटक के मंगलौर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत तमिल फिल्म इरूवर (1997) से की थी। ऐश ने कई साउथ की फिल्मों (तमिल और तेलुगू) में काम किया है। जिसमें जींस (1998) भी शामिल है। इसके बाद तमिल फिल्में कंडूकोदैन, रावणन, एंदीरण (रोबोट) में काम किया। वहीं, हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' (1997) से बॉलीवुड में कदम रखा।   
विज्ञापन

6 of 9
साउथ फिल्म - फोटो : Cosmopoliton
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म इंडस्ट्री में नौ साल होने को आ रह हैं। इस दौरान उन्होंने दबंग, सन ऑफ सरदार और आर राजकुमार जैसी हिट फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया। वहीं, साल 2014 में सोनाक्षी को भी साउथ फिल्म (तमिल) 'लिंगा' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में वह सुपरस्टार रजनीकांत और 'बाहुबली' फेम सुपरहिट अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी संग नजर आई थीं। 
विज्ञापन

7 of 9
साउथ फिल्म - फोटो : Youtube
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा भी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें दो तेलुगू फिल्म 'राजा कुमारुदू' और 'प्रेममंते इदेरा' में देखा गया है। यह दोनों फिल्में हिंदी में भी 'प्रिंस नंबर वन' और 'दुल्हन दिलवाले की' नाम से डब की हुई हैं। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो प्रीति ने भी कई हिट फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाया है। सोल्जर , हीरो, वीर जारा, कल हो ना हो, कोई मिल गया जैसी फिल्में उनकी हिट लिस्ट में शुमार हैं।  

8 of 9
साउथ फिल्म - फोटो : Cosmopoliton
कंगना रनौत
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए फिल्म इंडस्ट्री में पहचान रखती हैं। कंगना के साउथ फिल्मों के करियर की बात की जाए तो उन्हें एक तमिल फिल्म (धाम घूम-2008) और एक तेलुगू फिल्म (एक निरंजन-2009) में देखा गया है। कंगना बॉलीवुड में उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो अपने दम पर बिना लीड अभिनेता के फिल्म को हिट करने का दमखम रखती हैं। कंगना की हाल ही में फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से कंगना ने फिल्म डायरेक्शन में डेब्यू किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। 
विज्ञापन

9 of 9
साउथ फिल्म - फोटो : Cosmopoliton
विद्या बालन
आखिर में बात करते हैं खूबसूरत अभिनेत्री विद्या बालन की। विद्या बॉलीवुड की मल्टी टैलेंटिड अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी और बॉलीवुड में फिल्म परिणीता (2005) से कदम रखा। विद्या साउथ फिल्म 'कलारी विक्रमाण' (मलयालम) में नजर आईं लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद साल 2011 में विद्या ने एक और मलयालम फिल्म 'उरुमी' में बतौर अभिनेत्री काम किया। वहीं, बॉलीवुड में विद्या फिल्म 'परिणीता' के अलावा 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'किस्मत कनेक्शन', 'भूल भुलैया' और 'डर्टी पिक्चर' जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें