आमिर खान और माधुरी दीक्षित की साल 1990 में आई फिल्म 'दिल' में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में दोनों की अच्छी केमस्ट्री देखने को मिली थी। गुरुवार को आमिर ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे पर उन्हें कई बड़े सितारों ने बधाई दी। इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित ने आमिर को खास अंदाज में बधाई दी।