फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 की उम्र पार करने के बाद भी सिंगल हैं ये 8 बॉलीवुड एक्ट्रेस, शादी के इस सीजन में घूम रहीं कुंवारी

Fri, 14 Dec 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bollywood
साल 2018 बॉलीवुड के लिए बहुत ही खास चल रहा है। इस साल को अगर फिल्म जगत के लिए शादी वाला साल कहे तो कोई गलत नहीं होगा। साल में तकरीबन अभी तक 10 से ज्यादा शादियां हो चुकी हैं जिसमें बॉलीवुड की दो सुपरहिट एक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के भी हाथ पीले हो गए हैं। लेकिन अब नंबर हैं उन खूबसूरत एक्ट्रेस का जो 30 की उम्र पार कर चुकी हैं लेकिन उनकी शादी की लौ कहीं जलती नहीं दिख रही है...
विज्ञापन

2 of 9
shraddha kapoor
श्रृद्धा कपूर 
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रृद्धा कपूर की। वह 3 मार्च 1987 को पैदा हुई थीं और इस वक्त वह 31 साल की हो रही हैं। बॉलीवुड में उनका करियर बेहद अच्छा चल रहा है कि लेकिन अभी तक वह किसी रिलेशनशिप को लेकर खबरों में नहीं आई हैं और ना ही अभी उनके शादी के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Parineeti Chopra
परिणीति चोपड़ा 
इसके बाद बात करेंगे बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा की। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हुआ और वह 30 साल की हो चुकी हैं। परिणीति का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं है। वहीं, बात करें उनकी रिलेशनशिप की तो ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। 

4 of 9
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म जगत में अपना नाम कर रखा है। उन्होंने दबंग के अलावा हिट फिल्म सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार में काम किया है। सोनाक्षी भी अपनी निजी लाइफ पर कभी खुलकर नहीं बोली हैं। उनका जन्म 2 जून 1987 को हुआ था और वह इस वक्त 31 साल की हो रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
Neha Sharma
नेहा शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने कई फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया है जिसमें इमरान हाशमी संग क्रूक, कॉमेडी फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम, यमला पगला दिवाना 2 और हाल ही में आई फिल्म मुबारकां में भी उन्हें देखा गया था। खबर है कि अब वह अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 में नजर आने वाली हैं। वह अपनी खूबसूरती के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं। वह कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की बेटी हैं। नेहा की उम्र 31 साल है। लेकिन अभी तक उनकी निजी लाइफ के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

6 of 9
yami gautam
यामी गौतम
लिस्ट में विकी डॉनर से हिट हुईं एक्ट्रेस यामी गौतम का भी नाम आता है। उन्हें कई बॉलीवुड में फिल्मों में देखा गया है। 28 नवंबर 1988 को जन्मीं यामी अब 30 साल की हो चुकी हैं। फिल्म सनम रे में एक्टर पुलकित सम्राट के साथ काम करने के दौरान वह चर्चा में आई थीं। लेकिन इसके बाद से वह हर जगह सिंगल ही सिंगल  नजर आती हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 9
esha gupta
ईशा गुप्ता
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार ईशा गुप्ता भी अभी तक सिंगल ही हैं। वह अकसर अपने बोल्ड फोटोशूट और सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों को शेयर करने के चलते चर्चा में रहती हैं। साल 2012 में फिल्म जन्नत 2 से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक दी थी। वह इस वक्त 33 साल की हो रही हैं। लेकिन उनकी शादी की अभी कोई खबर नहीं आ रही है।

8 of 9
jacqueline - फोटो : Instagram
जैकलीन फर्नांडिस
फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मिल्की ब्यूटी एक्ट्रेस जैकलीन शुरुआती दौर में डायरेक्टर साजिद खान संग चर्चा में थी लेकिन अब काफी समय से वह सिंगल ही स्पॉट होती नजर आती हैं। जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को हुआ था और वह 33 साल की सिंगल ब्यूटी गर्ल हैं। फिल्म मर्डर, हाउसफुल और किक से उन्हें नई पहचान मिली है।
विज्ञापन

9 of 9
kangana ranaut - फोटो : instagram
कंगना रनौत
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की। कंगना आज बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हैं। उनकी झोली में एक से एक हिट फिल्म है जिसमें क्वीन से लेकर तनु वेड्स मनु तक शामिल है। 23 मार्च 1987 को जन्मीं कंगना 31 साल की हो रही हैं लेकिन उनकी शादी का अभी कोई पता नहीं है। उनकी अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका है जिसकी शूटिंग में वह बिजी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें