बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले काफी दिनों से फिल्म ‘72 हूरें’ को लेकर विवाद चल रहा है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘72 हूरें’ के ट्रेलर को आपत्तिजनक मानकर रिजेक्ट कर दिया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सीबीएफसी द्वारा '72 हूरें' के ट्रेलर को सर्टिफिकेट न दिए जाने से इस फिल्म के निर्माता अशोक पंडित काफी नाराज भी हुए थे। अब खबर आ रही है कि सीबीएफसी ने फिल्म का प्रमाणन देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
'72 हूरें' ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को लेकर लगातार अफवाहें फैल रही है कि सीबीएफसी ने फिल्म का प्रमाणन देने से इंकार कर दिया है, लेकिन सच यह तो है कि सीबीएफसी ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दे दिया है। तो आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर फैल रही अफवाहों के पीछे का सच क्या है।
हाल ही में, फिल्म को लेकर भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं कि ‘72 हूरें’ फिल्म और उसके ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने प्रमाणन देने से इनकार कर दिया है। अब इन रिपोर्टों के विपरीत, सीबीएफसी का कहना है कि फिल्म को 'ए' प्रमाणन दिया गया था। अब फिल्म के ट्रेलर को पास करने के लिए निर्माताओं को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था । यही नहीं, निर्माताओं को फिल्म में संशोधनों के बारे में सूचित करने वाला एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।
पिछले दिनों फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सीबीएफसी पर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है तो ट्रेलर को क्यों नहीं मिल रहा है। ट्रेलर के जिस दृश्य पर आपत्ति जताई जा रही है, वह फिल्म का ही अंश है और इस फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है।
बता दें कि इस फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर मुख्य भूमिका में हैं और यह सात जुलाई, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान ने फिल्म का निर्देशन किया है।