फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 years of Baahubali: बाहुबली नहीं बना पाती इतिहास, अगर यह कदम उठा लेते प्रभास, क्या आपको पता है हकीकत?

Sun, 10 Jul 2022 04:32 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'बाहुबली' - फोटो : Twitter
पैन इंडिया फिल्म....आज-कल यह शब्द बहुत आम हो गया है। शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक लगभग हर कोई पैन इंडिया फिल्म में काम कर रहा है। लेकिन आपको पता है इसकी शुरुआत आज से तकरीबन 30 साल पहले फिल्म 'रोजा' से हुई थी। जी हां, मणिरत्नम ने 1992 में पहली पैन इंडिया फिल्म रिलीज की थी और एस एस राजामौली ने इसी कल्चर को आगे बढ़ाते हुए 10 जुलाई, 2015 को बाहुबली: द बिगनिंग रिलीज की थी। हालांकि, इस टेक्नोलॉजी के दौर में एस एस राजामौली के लिए यह फिल्म बनाना आसान नहीं था। यही कारण है कि उन्हें इस फिल्म को बनाने में तकरीबन दो साल से अधिक का समय लगा। 
विज्ञापन

2 of 4
बाहुबली
बाहुबली की रिलीज से पहले प्रभास ने उठाया था यह कदम
राजामौली और क्रू के साथ-साथ फिल्म की स्टार कास्ट परेशान हो चुकी थी। फिल्म की रिलीज से एक महीने पहले जून 2015 में मीडिया से बातचीत के दौरान, प्रभास ने इस बात का खुलासा किया था कि एक समय ऐसा भी आया था जब वह फिल्म छोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा, "250 दिनों के बाद मैंने कहा बस! बहुत हो गया।"
विज्ञापन

3 of 4
बाहुबली
बदले प्रभास के सुर
प्रभास आगे कहते हैं, "आखिरकार मैंने परेशान होकर राजामौली को कॉल किया और कहा, 'मैं पागल हो गया हूं, अभी तक जितनी भी फिल्म तैयार हुई है मुझे वो देखनी है'। जब मैंने क्लिप्स देखे तब मुझे विश्वास हुआ कि हां, सब ठीक हो जाएगा। मैं इतना प्रभावित हुआ कि मैं जरूरत पड़ने पर इस फिल्म को अपने करियर के सात साल तक देने के लिए तैयार हो गया था।''
विज्ञापन

4 of 4
बाहुबली
कमाए थे इतने करोड़
बता दें कि यह एस एस राजामौली और प्रभास का विश्वास ही था जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ पाई। बता दें कि एसएस राजामौली की बाहुबली 10 जुलाई 2015 को तेलुगू, तमिल, हिंदी और मलयालम में 4000 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें