फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan India Films: 'बाहुबली' से पहले ये फिल्में जीत चुकी हैं दर्शकों का दिल, 'केजीएफ 3' से पहले करें बिंज वॉच

Sun, 10 Jul 2022 03:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आरआरआर, मुगले आजम, बाहुबली - फोटो : social media
साल 2015 में रिलीज हुई एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' से पहले, पैन इंडिया फिल्मों के कॉन्सेप्ट को तो दूर, इस शब्द को तक भी कोई नहीं जानता था। लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही, बहुत कुछ बदल गया। खासतौर पर यह बदलाव रिलीज होने वाली फिल्मों के बजट में देखा गया है। साउथ की बड़े बजट की तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों से सिनेमा जगत का ट्रेंड बदल दिया है। खास बात यह है कि साउथ की इन फिल्मों का निर्देशन साउथ के ही सफल निर्देशकों द्वारा किया जा रहा है और यह हिंदी बेल्ट में धमाकेदार कमाई कर रही है।
विज्ञापन

2 of 9
मुगले आजम, शोले - फोटो : social media
नॉर्थ बेल्ट की मदद से ही यह फिल्में पैन इंडिया बन पाई हैं, लेकिन यह पहली बार नहीं हैं कि कोई फिल्म पैन इंडिया बनी हो। ऐसा कमाल पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों ने किया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 'पैन इंडिया' का यह कॉन्सेप्ट इस शब्द और इन फिल्मों के ट्रेंड में आने से बहुत पहले मौजूद था। तो, आइए जानते हैं पुराने समय में रिलीज हुई उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने 'पैन-इंडिया फिल्मों' का टैग लगाए बिना ही पूरे देश के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी।
विज्ञापन

3 of 9
चंद्रलेखा - फोटो : social media
फिल्म का नाम- चंद्रलेखा
रिलीज का साल- 1948
ओटीटी प्लेटफॉर्म- यूट्यूब
एस एस वासन के निर्देशन में बनी यह फिल्म पूरे देश में तमिल और हिंदी भाषाओं में रिलीज की गई थी। इसकी कहानी दो भाइयों की एक ही लड़की से प्यार करने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नाम 'चंद्रलेखा' होता है।

4 of 9
मुगले आजम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म का नाम- मुगले आजम
रिलीज का साल- 1960
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5
दिलीप कुमार और मधुबाला स्टारर फिल्म 'मुगले आजम' भी एक पैन इंडिया फिल्म थी, जिसे देश भर के दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में पृथ्वीराज कपूर भी मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन के. आसिफ द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

5 of 9
Sholay film poster - फोटो : twitter
फिल्म का नाम- शोले
रिलीज का साल- 1975
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
जय, वीरू और गब्बर के नाम से सभी को एक ही फिल्म याद आती है, जिसका नाम 'शोले' है। रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पूरे भारत में धमाल मचा दिया था। फिल्म के डायलॉग से लेकर इसका हर किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया था। फिल्म की हर चीज की खूब चर्चा हुई थी।
विज्ञापन

6 of 9
अप्पू राजा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम- अप्पू राजा
रिलीज का साल- 1989
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
साल 1989 में आई कमल हासन की फिल्म 'अप्पू राजा' उस समय में आई ऐसी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। फिल्म में कमल का एक किरदार बौना था, उस समय में ऐसा कर पाना कितना मुश्किल रहा होगा यह सोच पाना भी बहुत मुश्किल है, क्योंकि तब वीएफएक्स नहीं होते थे। यह एक रिवेंज थ्रिलर फिल्म थी।
विज्ञापन

7 of 9
हिन्दुस्तानी - फोटो : social media
फिल्म का नाम- हिन्दुस्तानी
रिलीज का साल- 1996
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
फिल्म 'अप्पू राजा' के बाद साल 1996 में आई फिल्म 'हिन्दुस्तानी' में एक बार फिर कमल हासन ने डबल रोल निभाया था। उनके साथ इसमें उर्मिला मातोंडकर भी थीं। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

8 of 9
हम साथ-साथ हैं
फिल्म का नाम- हम साथ-साथ हैं
रिलीज का साल- 1999
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' भी इस लिस्ट में शामिल है। पारिवारिक मुद्दों पर बनी इस फिल्म को भी पूरे भारत का प्यार मिला था। फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, आलोक नाथ जैसे कलाकार थे।
विज्ञापन

9 of 9
फिल्म रोबोट में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम- रोबोट
रिलीज का साल- 2010
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' ने तहलका मचा दिया था। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी। फिल्म में रजनीकांत के साथ  ऐश्वर्या राय भी थीं। दर्शकों को फिल्म में इस्तेमाल हुई तकनीक बहुत पसंद आई थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें