फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सूर्यवंशी' से पहले भी पर्दे पर दिखा है वर्दी का दमदार अंदाज, लिस्ट में अमिताभ से आमिर तक शामिल

Tue, 03 Mar 2020 12:00 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस की वर्दी में सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
2 मार्च को अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर रिलीज के साथ ही न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल बल्कि साथ ही साथ यू-ट्यूब पर भी ट्रेंड करने लगा। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी के चार मिनट से भी लंबे ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म के मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। वैसे बता दें कि इससे पहले भी कई बार कई सितारे पुलिस की वर्दी में नजर आ चुके हैं, लेकिन इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में जिसमें सितारों ने पुलिस की वर्दी पहनकर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी है।
विज्ञापन

2 of 8
sarfarosh
सरफरोश
1999 में आमिर खान, नसीरुद्दीन शाह और सोनाली बेंद्र स्टारर फिल्म सरफरोश रिलीज हुई थी। फिल्म में कमाल का एक्शन, रोमांस और कॉमेडी देखने को मिली थी। फिल्म का निर्देशन जॉन मैथ्यू ने किया था। फिल्म में आमिर खान ने एसीपी अजय सिंह राठोड़ का किरदार निभाया था। वैसे बता दें कि फिल्म  तलाश में भी आमिर पुलिस के किरदार में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 8
सिंघम 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सिंघम
साल 2011 में अजय देवगन और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म सिंघम रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम नाम के एक कड़क पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म की सफलता के बाद सिंघम 2 भी बनाई गई थी। वहीं ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सिंघम 3 भी कतार में है।

4 of 8
zanjeer - फोटो : social media
जंजीर
1973 में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म जंजीर रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ का एंग्री यंगमैन अवतार देखने को मिला था। जंजीर में अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम विजय खन्ना था। फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था। फिल्म में अमिताभ के अलावा जया बच्चन, प्राण, ओम प्रकाश और अजित खान भी मुख्य किरदार में थे।
विज्ञापन

5 of 8
simmba - फोटो : instagram
सिंबा
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए थे। रणवीर के किरदार का नाम संग्राम भालेराव था। रणवीर सिंह के साथ फिल्म में सारा अली खान और आशुतोष राणा भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।
विज्ञापन

6 of 8
Mardaani 2 - फोटो : social media
मर्दानी
2014 में रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी रिलीज हुई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी पुलिस के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में रानी के किरदार का नाम शिवानी शिवाजी रॉय था। प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं 2019 में फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज हुआ था।
विज्ञापन

7 of 8
Dabangg 3 - फोटो : Social Media
दबंग
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी पुलिस का दमदार किरदार निभा चुके हैं। एक तरफ जहां बाकी सभी पुलिस के किरदारों को एक दम ईमानदार और सख्त दिखाया जाता है तो वहीं सलमान खान 'चुलबुल पांडे' बनकर कुछ अलग ही तेवर में नजर आते हैं। बता दें कि फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदार में होती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
main khiladi tu anari - फोटो : social media
राउडी राठौर
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार सूर्यवंशी से पहले भी फिल्मों में पुलिस की वर्दी पहन चुके हैं। सूर्यवंशी से पहले अक्षय कुमार राउडी राठौर, आन, खाकी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, खिलाड़ी 786 सहित कई फिल्मों में पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें