सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी ने अपनी बहुचर्चित फिल्म 'सूर्यवंशी' का सोमवार को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान उनके अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने दिल्ली के बिगड़े हालात और निर्भया के दोषियों पर खुलकर अपना पक्ष रखा। इस मौके पर रोहित शेट्टी ने दिल्ली के बिगड़े हालात पर कहा, 'बहुत लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। इस वक्त हम सबके लिए जो सबसे सही होगा कि हम थोड़ा शांत रहें। यहां मुंबई में बैठकर वहां के हालात पर बात करना काफी आसान है। इस वक्त पूरे हिंदुस्तान को चुप रहना चाहिए।