फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड स्टार्स की नहीं बनती अपने ही घरवालों से, जानिए कैसे हैं इनके बीच के झगड़े

Wed, 28 Mar 2018 11:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
aamir khan
बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी है जो पारिवारिक दृष्टि को देखकर बनाई गई हैं। फिल्म में एक संस्कारी परिवार की एक-एक चीज को बारिकी से दिखाया जाता है। ऐसा इसलिए भी है ताकि दर्शकों के मन में भी यह बात बैठ जाए कि परिवार की उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत होती है। लेकिन, कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जो पर्दे पर एक संपूर्ण परिवार को लोगों के लिए पेश करते हैं लेकिन घर में खुद उनकी नहीं बनती हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में .......
विज्ञापन

आमिर और फैजल खान

2 of 8
Aamir's Family
सिनेमा जगत के सुपरस्टार आमिर खान की बात करें तो उनकी उनके बड़े भाई फैजल खान से बनती नहीं है। फैजल को आमिर के साथ फिल्म मेला में देखा गया था। बता दें कि फैजल ने आमिर पर उन्हें घर में कैद करने का आरोप लगाया था। इसी उधेड़बुन के चलते आमिर और उनके पिता ताहिर हुसैन भी आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा जहां फैजल की कस्टडी उनके पिता को दे दी गई। 
विज्ञापन

कंगना रनौत और उनके पिता

3 of 8
Kangana Ranaut
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत वैसे तो बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और उनकी फिल्म मेकर करण जौहर से भी तू-तू-मैं-मैं हो चुकी है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने मां-बाप की अनचाही संतान हैं और यही कारण है कि कंगना की आजतक उनके पिता से नहीं बनती।  

रणबीर कपूर और ऋषि कपूर

4 of 8
Rishi and Ranbir Kapoor
ट्विटर पर अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले ऋषि कपूर का मिजाज घर में भी ठीक नहीं है। उनके बेटे रणबीर कपूर की उनसे बिल्कुल भी नहीं पटती है। इसका एक कारण यह भी है कि रणबीर बचपन से ही ऋषि कपूर को उनकी मम्मी से लड़ते हुए देखते आ रहे हैं।
विज्ञापन

रेखा और जेमिनी गणेशन

5 of 8
Rekha - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। लेकिन आपको बता दें कि उनकी उनके पिता जेमिनी गणेशन से शुरुआत में ही रिश्ते खराब हो गए थे और उन्होंने छोटी सी ही उम्र में पढ़ाई छोड़ कमाना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

अर्जुन कपूर और बॉनी कपूर

6 of 8
arjun kapoor
एक्टर अर्जुन कपूर की उनके पिता बोनी कपूर से कभी नहीं बनती। इसका कारण बनी थीं श्रीदेवी। हालांकि, अर्जुन अपनी सौतेली मां श्रीदेवी से भी नहीं बोलते थे। बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी का कार्डियेक अटैक से मौत हो गई। 
विज्ञापन

अमीषा पटेल

7 of 8
अमीषा पटेल
इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वालीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल के माता-पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह बॉलीवुड में कदम रखे। लेकिन अमीषा ने अपने पेरेंट्स से लड़-झगड़कर फिल्मी दुनिया में अपने करियर की तलाश की। इसके बाद उनके पेरेंट्स और भी ज्यादा नाराज तब हुए जब अमीषा डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ रिलेशनशिप में आईं। अमीषा भले ही बॉलीवुड से दूर हो गई हो लेकिन वह अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। 
विज्ञापन

राज बब्बर और प्रतीक बब्बर

8 of 8
Prateik and Raj babbar
एक्टर प्रतीक बब्बर को उनकी मां एक्ट्रेस स्मिता पाटिल जन्म देने के कुछ समय बाद ही चल बसी। इसी बात से नाराज प्रतीक की अपने पिता राजबब्बर से नहीं बनती। प्रतीक को शिकायत की उनके पिता राजबब्बर अपनी पहली पत्नी के परिवार पर ज्यादा ध्यान देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें