फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले 7 बॉलीवुड एक्टर्स, सब के सब खुद के दम पर बने करोड़पति

Sat, 29 Dec 2018 05:19 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
bollywood
बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल करना कोई छोटा काम नहीं है और उन एक्टर्स के लिए ऐसा करना तो बड़ी चुनौती है जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। फिर भी हिंदी सिनेमा में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने दम पर ही बॉलीवुड में नाम और पैसा दोनों कमाया और आज दर्शक उनके एक्टिंग से उन्हें जानते हैं..तो आइए बात करते हैं ऐसे 7 बॉलीवुड एक्टर्स की जो अपने दम पर करोड़पति बने...
विज्ञापन

2 of 8
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : amar ujala
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की। कपिल शर्मा एक स्टेज कॉमेडियन से आज एक बॉलीवुड एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने एक्टर बनने के सफर तक के लिए बहुत मेहनत की। उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है फिर भी उन्होंने बॉलीवुड में अपना पैर जमाया। आज वह करोड़ों रुपये में खेलते हैं। उन्होंने फिल्म किस किससे प्यार करूं और फिरंगी में बतौर लीड एक्टर काम किया है।
विज्ञापन

3 of 8
sunil shetty - फोटो : PTI
बॉलीवुड के दमदार एक्टर सुनील शेट्टी भी इस लिस्ट में आते हैं। फिल्म बलवान से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि उनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई लेना देना नहीं था। उनके पिता रेस्टोरेंट में प्लेटें साफ किया करते थे। लेकिन सुनील शेट्टी को एक्टर बनने का शौक था और वह भी अपने पिता का साथ दिया करते थे। लेकिन आज सुनील शेट्टी करोड़ों से भी ज्यादा के मालिक हैं। 

4 of 8
akshay kumar
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे लेकिन अपने हुनर से उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक थी और आज भी वह साल में 3 से 4 फिल्में कर मोटा पैसा कमाते हैं। अक्षय कुमार के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति उनकी मेहनत के दम पर ही है। 
विज्ञापन

5 of 8
Jackie Shroff
बॉलीवुड में जैकी दादा के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ की जिंदगी भी बहुत संघर्ष भरी रही थी। एक टाइम था जब उनके पास काम नहीं था लेकिन एक दिन सिगरेट कंपनी रेड एंड व्हाइट की एड के लिए उन्हें साइन किया गया। बस वहीं से जैकी की किस्मत चमक गई और वह आज भी फिल्मों में काम कर करोड़ों की कमाई करते हैं। इस रेस में अब उनके बेटे एक्टर टाइगर भी आ गए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Nawazuddin Siddiqui
बॉलीवुड में बड़ी तेजी से तरक्की करने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। नवाज की एक्टिंग का आज हर कोई दिवाना है। कभी फिल्मों में चोर और छोटे-मोटे रोल करने वाले नवाज पर दर्शकों की नजर भी नहीं जाती थी और आज उनके खलनायकी किरदारों पर से दर्शकों की नजर नहीं हटती है। इस सफर में अपने दम पर कामयाबी हासिल कर करोड़ों के मालिक हैं नवाज।
विज्ञापन

7 of 8
Amitabh Bachchan - फोटो : social media

लिस्ट में अगर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी नाम लिया जाए तो कोई गलत नहीं होगा। पिछले चार दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे बिग बी आज अपनी एक्टिंग और स्टाइल के दम पर ही यहां पहुंचे हैं। वह एक इंटरनेशनल पर्सनैलिटी हैं। बात करें उनकी कमाई की तो वह 10 सबसे अमीर अभिनेता कि लिस्ट में आते हैं।

विज्ञापन

8 of 8
shahrukh khan - फोटो : india tv
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान यानी शाहरुख खान की। आज भले ही शाहरुख खान का करियर गिर रहा है लेकिन बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के शाहरुख खान ने वो मुकाम हासिल किया जो सपने में भी पूरा करना बहुत कठिन सा लगता है। 'वेल्थ एक्स' के मुताबिक शाहरुख की साल 2014 में कुल संपत्ति 3,660 करोड़ रुपए आंकी गई थी जो अब 5177 करोड़ रुपए  बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें