फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को अजित की 'विश्वासम' की धमाकेदार रिलीज का इंतजार, आप भी जानें क्यों खास है फिल्म

Sat, 29 Dec 2018 04:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विश्वासम
साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' अगले साल पोंगल के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म के गाने और पोस्टर्स रिलीज होने के बाद फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 'विश्वासम' को शिवा डायरेक्टर कर रहे हैं और फिल्म 2019 के पोंगल (14 जनवरी) पर रिलीज होगी। आज हम आपको इस फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Viswasam
जब फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था तब उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म में अजित कुमार डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं लेकिन ये बात महज अफवाह साबित हुई। डायरेक्टर ने साफ कर दिया कि फिल्म में अजित डबल रोल में नहीं दिखने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Viswasam
फिल्म का फर्स्ट हाफ थेनी जिले के एक गांव में शूट किया गया है। वीरम, विवेगम और वेदालम के बाद विश्वासम अजित कुमार की शिवा के साथ चौथी फिल्म है। यह अजित और नयनतारा की भी एक साथ चौथी फिल्म है।

4 of 5
Viswasam
फिल्म में नयनतारा का नाम निरंजना और अजित का नाम थुकु दुरई है। नयनतारा फिल्म में अजित की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Viswasam
यह फिल्म एक फेस्टिवल ड्रामा है, इसलिए फिल्म के 5 गानों में से 4 गाने डांस नंबर हैं। एक बेबी सॉन्ग है जो ट्विटर पर 15 घंटे में ही ट्रेंड करने लगा और इसे देखने वालों की संख्या 1 मिलियन के पार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें