फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में नए युग का सूत्रपात, 'अंधाधुन' और 'राजी' ने जीते पांच-पांच पुरस्कार

Sun, 24 Mar 2019 05:45 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Andhadhun, raazi - फोटो : amar ujala
64वें फिल्मफेयर पुरस्कारों ने हिंदी सिनेमा के नए युग का उद्घोष कर दिया है। इस साल शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार की किसी फिल्म को कोई पुरस्कार नहीं मिला। पुरस्कारों में अच्छी कहानियों पर बनी फिल्मों का बोलबाला रहा। टाइम्स ग्रुप के फिल्म प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स की फिल्म राजी को इस बार एक नए प्रोडक्शन हाउस मैचबॉक्स पिक्चर्स की फिल्म अंधाधुन ने ने कड़ी टक्कर दी और आखिर में दोनों का मुकाबला बराबरी पर छूटा। अंधाधुन और राजी दोनों को पांच-पांच फिल्मफेयर पुरस्कार मिले।
 
विज्ञापन

2 of 6
raazi - फोटो : file photo
जंगली पिक्चर्स की फिल्म राजी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलिया भट्ट), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (मेघना गुलजार), सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म, सर्वश्रेष्ठ गीतकार (गुलजार) और सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक (अरिजीत सिंह) समेत पांच पुरस्कार जीते। पुरस्कार जीतने के बाद आलिया भट्ट ने अमर उजाला के साथ बातचीत करते हुए इसे पूरी टीम की जीत बताया और कहा कि हिंदी सिनेमा के ये एक नए दौर की शुरूआत है।
विज्ञापन

3 of 6
team andhadhun - फोटो : amar ujala mumbai
मैचबॉक्स पिक्चर्स की फिल्म अंधाधुन ने भी पांच पुरस्कार जीते। इनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ फिल्म का क्रिटिक्स पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड संगीत के पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार जीतने के बाद अमर उजाला से बातचीत में फिल्म अंधाधुन के निर्माता संजय राउतरे ने कहा कि अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार भी मिलना चाहिए था क्योंकि इसने पटकथा, संपादन, बैकग्राउंड म्यूजिक हर विभाग में लोकप्रिय पुरस्कार जीते हैं।

4 of 6
Padmaavat - फोटो : file photo
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए बांटे गए इन पुरस्कारों में निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली को फिल्म पद्मावत और निर्देशक अमित शर्मा की फिल्म बधाई हो को चार-चार, अभिनेता-निर्माता सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड को तीन और निर्माता निर्देशक राजकुमार हीरानी की फिल्म संजू को दो पुरस्कार मिले। 

एक-एक पुरस्कार जीतने वाली फिल्मों में निर्माता निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क, निर्माता दिनेश विजन की फिल्म स्त्री, निर्माता-अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जीरो, निर्माता शारीन मंत्र केडिया और किशोर अरोड़ा की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स, निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ शामिल हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
bollywood movies - फोटो : social media
64वें फिल्मफेयर पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लोकप्रिय)
रणबीर कपूर – संजू

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)
आयुष्मान खुराना- अंधाधुन
रणवीर सिंह - पद्मावत

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय)
आलिया भट्ट – राजी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)
नीना गुप्ता – बधाई हो

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक 
मेघना गुलजार – राजी

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय)
राजी – जंगली पिक्चर्स

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स)
अंधाधुन- मैचबॉक्स पिक्चर्स

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
विकी कौशल – संजू
गजराज राव – बधाई हो

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
सुरेखा सीकरी – बधाई हो

सर्वश्रेष्ठ कहानी
अनुभव सिन्हा – मुल्क

सर्वश्रेष्ठ संवाद
अक्षत घिल्डियाल – बधाई हो

सर्वश्रेष्ठ पटकथा
श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लाढा सुरती, योगेश चंदेकर, हेमनाथ राव – अंधाधुन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
श्रीदेवी

सर्वश्रेष्ठ नवअभिनेता
इशान खट्टर – बियान्ड द क्लाउड्स

सर्वश्रेष्ठ नवअभिनेत्री
सारा अली खान – केदारनाथ

सर्वश्रेष्ठ नवनिर्देशक
अमर कौशिक – स्त्री

सर्वश्रेष्ठ एक्शन
विक्रम दहिया व सुनील रॉड्रिग्स – मुक्काबाज

सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक अलबम
पद्मावत – संजय लीला भंसाली

सर्वश्रेष्ठ गीतकार
गुलजार – ऐ वतन (राजी)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक
अरिजीत सिंह – ऐ वतन (राजी)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका
श्रेया घोषाल – घूमर

संगीत की उदीयमान प्रतिभा
निलाद्रि कुमार – लैला मजनू

सर्वश्रेष्ठ छायांकन
पंकज कुमार - तुम्बाड

सर्वश्रेष्ठ वीडियो इफेक्ट्स
रेड चिलीज एफएक्स - जीरो

सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर
डैनियल जॉर्ज – अंधाधुन

सर्वश्रेष्ठ नृत्यनिर्देशन
कृति महेश मिद्या, ज्योति तोमर – घूमर (पद्मावत)

सर्वश्रेष्ठ संपादन
पूजा लाढा सुरती - अंधाधुन

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन
नितिन जिहानी चौधरी, राजेश यादव – तुम्बाड

सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन
कुणाल शर्मा – तुम्बाड

सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा
शीतल शर्मा – मंटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें