हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से राजनीति में अचानक से गर्माहट आ गई थी। सपना ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को नकारा। साथ ही, हर अफवाह को दरकिनार कर दिया। आगे की स्लाइड में देखिए, बीती शाम सपना चौधरी के बारे में क्या-क्या अफवाहें फैली, जो सपना चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठी साबित हुईं।
पहली अफवाह ये फैली कि हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के नई दिल्ली स्थित आवास में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे जोड़ा, "मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी"
विज्ञापन
3 of 6
कांग्रेस में शामिल हुईं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक ट्वीट कर सपना का कांग्रेस में 'शामिल होने' पर स्वागत किया था। सपना ने स्पष्ट किया कि मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। ट्विटर एकाउंट को लेकर भी उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरा कोई ट्विटर एकाउंट नहीं है। मीडिया में जो तस्वीरें चल रही हैं वो पुरानी है। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है।
4 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : ANI
एक अफवाह ये फैली कि कुछ दिन पहले सपना चौधरी यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मिली थीं। सपना की बकायदा तीन तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिसमें एक तस्वीर में वे प्रियंका गांधी के साथ थीं, एक में वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी के साथ हैं। एक में वे तस्वीर में सपना पेपर साइन करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी ने कहा कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एक्ट्रेस सपना चौधरी
- फोटो : file photo
एक अफवाह ये भी थी कि कांग्रेस मथुरा संसदीय क्षेत्र से हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना चुकी है। भाजपा ने वहां से हेमा मालिनी को दूसरी बार लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। भले ही कांग्रेस ने मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिया हो, लेकिन फैंस को उम्मीदें कि सपना चौधरी ही हेमा मालिनी को टक्कर देंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी में ये अफवाह भी खारिज कर दी।
गौरतलब है कि पहले से ही कई मौकों पर ऐसे कयास लगाए जा चुके थे कि सपना चौधरी राजनीति के मैदान में उतरने वाली हैं, लेकिन जब-जब सपना से इस बारे में पूछा जाता तो वह हर बार इससे इंकार करती दिखाई देती थीं और अब जबकि सपना ने कांग्रेस का दामन थाम ही लिया है तो अब उन्हें मथुरा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने का एलान महज औपचारिकता ही रह गई है।