फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन्स की खूबसूरत बेटियां, प्रेम चोपड़ा की बेटी ने की इस एक्टर से शादी

Fri, 30 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Ranjeet
बॉलीवुड फिल्मों में जितनी भूमिका एक लीड एक्टर की होती है उतनी ही फिल्म में एक खलनायक की भी होती है। फिल्मी दुनिया में कई विलेन आए और चले गए। लेकिन उनके बच्चे कहां है और क्या कर रहे हैं इस बात की खबर बहुत कम लोगों को होती है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ ऐसे खलनायक हैं जिनकी खूबसूरत बेटियों की यहां चर्चा करेंगे..
विज्ञापन

प्रेम चोपड़ा

2 of 7
Prema and Sharman
पुरानी फिल्मों में ज्यादातर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर प्रेम चोपड़ा आज भी विलेन्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में तकरीबन 350 से भी ज्यादा फिल्मों में जबरदस्त किरदार निभाए हैं। प्रेम की तीन बेटियां रितिका, पुनीता और प्रेमा हैं। इनमें से प्रेमा ने एक्टर शर्मन जोशी से शादी की है। बता दें कि प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेमा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

कुलभूषण खरबंदा

3 of 7
Shruti Kharbanda
हिंदी फिल्मों में ज्यादातर पिता के रोल करने वाले एक्टर कुलभूषण खरबंदा के फिल्म 'शान' में 'शाकाल' के रोल से हर कोई वाकिफ है। बता दें कि कुलभूषण की गिनती भी बड़े-बड़े खलनायकों में की जाती है। लेकिन बात करें उनकी बेटी श्रुति खरबंदा की तो वह बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं। 

रंजीत

4 of 7
Divyanka
फिल्मों में ज्यादातर लड़की की इज्जत लूटने, मार-काट और वसूली जैसे रोल करने वाले एक्टर रंजीत की एक्टिंग का भी कोई जवाब नहीं है। वह आज भी फिल्मों में नजर आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि रंजीत की एक खूबसूरत बेटी है जिनका नाम दिव्यांका बेदी हैं और वह एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।
विज्ञापन

किरण कुमार

5 of 7
srishti
पॉपुलर विलेन एक्टर जीवन के बेटे किरण कुमार भी बॉलीवुड में ज्यादातर खलनायक की भूमिका में नजर आए।  लेकिन खूबसूरती के मामले में किरण की बेटी सृष्टि भी किसी हीरोइन से पीछे नहीं हैं। सृष्टि एक फैशन स्टाइलिस्ट और कंसलटेंट हैं और मां के साथ मिलकर सुष और शिश नााम की एक ज्वेलरी शॉप चलाती हैं। 
विज्ञापन

शक्ति कपूर 

6 of 7
Shraddha Kapoor
शक्ति कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अभी तक का बॉलीवुड सफर अपने ही दम पर तय किया है। आज भी शक्ति कपूर फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ते नजर आते हैं। लेकिन उनकी बेटी श्रद्धा कपूर के बारे में तो सब जानते ही हैं। श्रद्धा ने फिल्म आशिकी 2 में जबरदस्त अभिनय कर लोगों के दिल में अपनी जगह पक्की की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डैनी डेन्जोंगपा 

सुपरहिट फिल्म घातक में अपनी खलनायकी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले एक्टर डैनी डेन्जोंगपा की बेटी पेमा डेन्जोंगपा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों लेकिन बात करें उनकी खूबसूरती की तो वह भी किसी एक्ट्रेस कम नहीं हैं। दरअसल, पेमा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और कुछ खास मौकों पर ही अपने पिता के साथ नजर आती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें