जंजीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने बना लिया था घर वापसी का प्लान
जंजीर से पहले अमिताभ की कई फिल्में टिकट खिड़की पर धराशायी हो चुकी थीं। लगातार असफलता मिलने के बाद बिग बी भी काफी हताश हो चुके थे। उन्होंने शूटिंग के दौरान प्रकाश मेहरा को कह दिया था कि अगर यह फिल्म न चली तो वह वापस इलाहाबाद (प्रयागराज) लौट जाएंगे। एक साक्षात्कार के दौरान प्रकाश ने इस बात का खुलासा किया था कि शूटिंग के वक्त अमिताभ काफी परेशान रहा करते थे। इसी बातचीत में उन्होंने बताया था कि जब फिल्म रिलीज हुई तो कोलकाता में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन मुंबई में तीन दिनों तक फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। सभी को लगा कि यह फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। फिल्म के परफॉर्मेस को देखकर अमिताभ इतना डर गए थे कि उन्हें बुखार तक आ गया था। हालांकि, चौथे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और देखते ही देखते इतिहास रच दिया।
Fateh: दमदार होगा सोनू की 'फतेह' का एक्शन, फिल्म से जुड़े फास्ट एंड फ्यूरियस के एक्शन डायरेक्टर