फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो: 50 साल की कश्मीरा शाह ने शेयर की ऐसी बोल्ड तस्वीर, देखकर उड़ गए फैंस के होश

Fri, 03 Dec 2021 10:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कश्मीरा शाह ने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। कश्मीरा 50 साल की हो गई हैं। उन्होंने 2 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया और इस मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने को बाद उन्होंने अपनी उम्र को सिर्फ एक संख्या के रूप में साबित कर दिया है क्योंकि अभिनेत्री की इस तस्वीर ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। इस तस्वीर के साथ कश्मीरा ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कहा है कि कभी भी खुद को बूढ़ा मत समझिए।

कश्मीरा शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह काफी ज्यादा हॉट लग रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कश्मीरा डार्क ब्लू एंड रेड कलर की बिकिनी में काफी सुंदर लग रही हैं। इस दौरान वह अपनी आंखें बंद करके स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : Insatagram- @kashmera1
इस तस्वीर के साथ कश्मीरा शाह ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘आज का जन्मदिन बेहद खास है और इस मौके पर मुझसे जो उम्र में छोटे हैं उनसे मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि आप कभी भी खुद को बूढ़ा ना समझिए। अपनी उम्र को संवारिए। आप अगर इस बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे कि आपके बारे में दूसरे क्या सोच रहे हैं तो फिर आप के चेहरे और पर्सनैलिटी पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।'
 
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे कश्मीरा शाह ने लिखा, ‘मैं अपने प्यारे फैंस और फ्रेंड्स से बहुत प्यार करती हूं। आप आने वाले कुछ सालों में भी मेरी ऐसी ही तस्वीरें देखेंगे और फिल्मों में मेरा काम देखेंगे। साथ ही मेरे हसबैंड @krushna30 को भी शुक्रिया। जिन्होंने मेरा इतना सपोर्ट किया और मुझे मेरे इस स्वरूप के साथ रहने का एक कन्फर्ट दिया।’

4 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : वीरल भयानी
कश्मीरा की इस तस्वीर पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी तस्वीर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रोहित रॉय ने तस्वीर में 'वाओ' लिखा है। किश्वर मर्चेंट ने लिखा है, 'लगता है 50s की नहीं 30s की है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : instagram/kashmera1
कश्मीरा शाह के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म फिल्म ‘मरने भी दो यारों’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वे बिग बॉस 14 में बतौर चैलेंजर बनकर पहुंची थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें