बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज की जाती है। इनमें से कई फिल्में किसी अन्य फिल्मों की रीमेक होती है। इन दिनों ज्यादातर फिल्में साउथ या हॉलीवुड फिल्मों की कहानी पर आधारित होती है। फिल्मों का रीमेक तो आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन कई बार कुछ फिल्मों के पोस्टर को लेकर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है। दरअसल, फिल्मों के पोस्टर सामने आने के बाद कई बार मेकर्स पर इसे चुराने या कॉपी करने का आरोप लगता रहा है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनके पोस्टर पर लग चुका है कॉपी करने का आरोप-
पीके- क्विम बरेरोज एलबम
साल 2015 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, इस फिल्म के पोस्टर पर भी चोरी का आरोप लग चुका है। फिल्म का पोस्टर इंग्लिश सिंगर क्विम बरेरोज के म्यूजिक एलबम कवर से कॉपी किया गया था। पोस्टर में आमिर बिना कपड़ों के रेडियो लिए खड़े नजर आ रहे हैं।