फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लैला मजनू' देख दिलवालों को याद आ जाएगा बिछड़ा प्यार, फिल्म देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण

Tue, 07 Aug 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लैला मजनू
इम्तियाज अली की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'लैला मजनू' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। ट्रेलर में आपको वो सब कुछ देखने को मिलेगा जिसके लिए इम्तियाज फेमस हैं। प्यार के लिए हद से गुजर जाने की दास्तां है 'लैला मजनू'। इससे पहले आपने इम्तियाज अली की फिल्मों में लव स्टोरी ही देखी होगी लेकिन इस बार देखिए कैसे 'प्यार में पागल' हुआ जाता है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। आज हम आपको वो 5 कारण बताएंगे जिसकी वजह से आपको ये फिल्म देखने के लिए एक बार सिनेमाघरों का रुख जरूर करना चाहिए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लैला मजनू
पुरानी कहानी नया अंदाज
फिल्म की कहानी शुरू से अंत तक आपको बांधने का दम रखती है। इसका अहसास आपको ट्रेलर देखने के बाद ही हो जाएगा। ‘लैला मजनू’ एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों की एक खास क्लास के लिए है, जिन्हें रियलिटी को स्क्रीन पर देखना पंसद है। लैला मजनू की कहानी आप बचपन से सुनते आ रहे हैं। दोनों के प्यार की मिसाल दी जाती है ऐसे में इस पर फिल्म बनना और देखना अपने आप में दिलचस्प होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
इम्तियाज अली
फिल्म का डायरेक्शन
रॉकस्टार, जब वी मेट, हाइवे और 'तमाशा' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली के भाई सजिद अली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए एकता कपूर ने खासतौर पर इम्तियाज अली के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्में हमेशा ही लीक से हटकर होती हैं और वो अपनी इसी विशिष्टता के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इस फिल्म को देखना तो बनता है।

4 of 5
इम्तियाज अली
फिल्म के किरदार अपने आप में खास
‘लैला मजनू’ में अविनाश तिवारी और त्रिपती डिमरे मुख्य किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों को दर्शक पहली बार बड़ी स्क्रीन पर देखने वाले हैं। दोनों कलाकार ट्रेलर में काफी अच्छे लग रहे हैं और इनकी केमिस्ट्री काफी जबरदस्त नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लैला मजनू
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म
लैला और मजनूं की प्रेम कहानी अमर है। दोनों जीते जी एक दूसरे के नहीं हो पाए तो जान दे दी। उनकी मजार राजस्थान में है, जहां दूर दराज से लोग आते हैं। इसी को आधार बनाकर नए अंदाज में इम्तियाज अली ने इस प्रेम कहानी को पेश किया है। फिल्म में वो प्यार देखने को मिलेगा जो पागलपन की हद से गुजर जाता है। 

तो इंतजार करिए प्यार में पागल होने का... 7 सितंबर तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें