फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: ये हैं सलमान-ऐश्वर्या की 5 अनदेखी तस्वीरें, यकीनन एक भी नहीं देखी होगी आपने

Thu, 01 Nov 2018 06:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत ब्यूटी मानी जाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (1नवंबर) 45 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी सुंदरता आज भी बरकरार है। ऐश्वर्या आज भी बॉलीवुड में लीड रोल करती नजर आती हैं। खैर, बात करेंगे सलमान खान के साथ उनकी उन तस्वीरों की जिनपर उनके फैन्स की नजर अभी तक भी नहीं पड़ी हैं.. तो आइए देखते हैं खास तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 5
bollywood - फोटो : news 24
दोनों की जोड़ी सबको पसंद आती थी । खबर तो ये भी थी कि ऐश्वर्या की सलमान की दोनों बहनों अलविरा और अर्पिता के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी । लेकिन ऐश्वर्या की फैमिली हमेशा इस रिश्ते के खिलाफ रही । करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अचानक सलमान और ऐश का ब्रेकअप हो गया था । इनके ब्रेकअप के बाद मीडिया में कई तरह की खबरें आईं।
विज्ञापन

3 of 5
bollywood - फोटो : news 24
इसमें कहा गया कि सलमान ने ऐश को मारा था । फिर कहा गया कि ऐश, सलमान के फ्लर्टी नेचर से परेशान थीं । फिर साल 2002 में ऐश्वर्या राय का एक इंटरव्यू आया । इसमें उन्होंने सलमान खान और अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए । टीओआई को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले खुलासा किया था कि उनका और सलमान का ब्रेकअप हो गया है । 

4 of 5
bollywood - फोटो : news 24
ऐश्वर्या कहती हैं, 'सलमान और मेरा मार्च में ब्रेकअप हो गया था लेकिन वो इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है । जब हमारा ब्रेकअप हुआ तो उसने मुझे कॉल कर वाहियात बातें की । उसने मुझपर ये भी आरोप लगाया कि मेरा किसी कोस्टार से अफेयर है । मेरा नाम अभिषेक बच्चन से शाहरुख खान तक के साथ जोड़ा गया । यही वो समय था जब उसने मुझ पर हाथ उठाया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood - फोटो : news 24
'मैं लकी रही कि मार का कोई निशान नहीं पड़ा । मैं फिर भी काम पर जाती रही जैसे कुछ हुआ ही ना हो । सलमान के हिंसक व्यवहार की वजह से ही हमारा रिश्ता खत्म हो गया । मैं उसके साथ तब भी खड़ी रही जब वो शराब के नशे में बदतमीजी करता था । अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए मैंने उसके साथ ब्रेकअप कर लिया ।' ऐश्वर्या ने ये भी बताया था कि सलमान ने उनसे बातों-बातों में ये कहा था कि वो उन्हें धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें