फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म का पोस्टर वायरल होते ही 'जीरो' से हीरो बने शाहरुख, यूजर्स बोले-आग लगा देगा बउआ

Thu, 01 Nov 2018 05:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जीरो - फोटो : file photo
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्म के रिलीज पहले सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वह फिल्म 'जीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं। जल्द ही वह अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म 'जीरो' में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया और यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
जीरो - फोटो : file photo
गुरुवार को 'जीरो' के दो पोस्टर भी रिलीज हुए हैं। इन दिनों पोस्टर पर शाहरुख खान के साथ फिल्म की दोनों मुख्य हीरोइन अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। 'जीरो' के पहले पोस्टर में शाहरुख खान जहां अनुष्का शर्मा के साथ एक व्हील चेयर पर नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे ही पोस्टर में शाहरुख कटरीना कैफ के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
zero - फोटो : file photo
वहीं शाहरुख के फैंस और 'जीरो' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक फिल्म के इन दोनों पोस्टर काफी पसंद कर रहे हैं। यह पोस्टर दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। इतना ही नहीं यूजर्स जीरो के पोस्टर को देखकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई पोस्टर में शाहरुख खान को क्यूट बता रहा है तो कोई कटरीना कैफ को हॉट बोल रहा है। 

 


 

4 of 5
zero - फोटो : file photo
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि 'ये बउआ आग लगा देगा इस बार तो' वहीं दूसरे ने 'जीरो' के पोस्टर को ब्लॉकबस्टर बताया है। कुछ ने 'जीरो' के पोस्टर को बेहद शानदार बताते हुए कहा है कि इस फिल्म का इंतजार करना मुश्किल है। गौरतलब है कि फैंस के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों को भी 'जीरो' का पोस्टर काफी पसंद आया है। वहीं खबर है कि शाहरुख की इस फिल्म के ट्रेलर को 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। 
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : file photo
इस बीच बॉलीवुड के मिस्टर परफेकशनिस्ट यानी आमिर खान ने 'जीरो' के ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्रेलर रिलीज से पहले उन्होंने 'जीरो' के ट्रेलर को काफी शानदार फिल्म बताया है। आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें